उत्तराखंड हादसा: CM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, बताई हादसे की वजह
उत्तरकाशी, 06 जून: उत्तराखंड में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी जिले के दमटा के पास खाई में गिर गई। जिसमें अब तक 26 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। फिलहाल डामटा के पास हुई बस दुर्घटना में अब राहत एवं बचाव कार्य सम्पन्न हो गया है।
हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
भोपाल: मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और 4 वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। रात को देहरादून में पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों के अरेंजमेंट की मॉनिटरिंग के साथ-साथ मुख्यमंत्री का अगले दिन सुबह उत्तरकाशी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने का भी कार्यक्रम है। इसी के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा सोमवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे।
हमारी एक टीम दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हुई है, जो राहत, बचाव, इलाज के अलावा मृतक श्रद्धालुओं के शव परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राहत राशि दी जाएगी। घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है: एमपी सीएम शिवराज सिंह
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications