मध्य प्रदेश में दलित महिला की काटी नाक, जबरन कराना चाहते थे मजदूरी
मध्य प्रदेश में दलित महिला की नाक काटी, जबरन बनाना चाहते थे बंधुआ मजदूर, इनकार करने पर काट दी नाक
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक दलित महिला की नाक काटने की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना मध्य प्रदेश के रेंवझा गांव में हुई है जोकि सागर जिले में है। नरेंद्र सिंह जिनकी उम्र 32 वर्ष हैं ने अपने पिता साहब सिंह के साथ मिलकर पहले महिला के पति को बुरी तरह से पीटा। सुर्खी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आरएस बागरी ने बताया कि दरअसल जब महिला के पति ने जब उनके घर का काम करने से इनकार कर दिया तो इन लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा।

पुलिस ने बताया कि जब महिला अपने पति की पिटाई के बाद उसे अस्पताल लेकर जा रही थी तो नरेंद्र और साहब ने उसपर हमला कर दिया। मध्य प्रदेश महिला कमीशन की चेयरपर्सन लता वानखेड़े ने दावा किया है कि इन लोगों ने महिला की नाक काट दी है। इंस्पेक्टर बागरी ने बताया कि महिला की नाक पर चोट लगी है, पुलिस फाइनल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह घटना गुरुवार को सामने आई थी, जब महिला एमपीडब्ल्यूसी द्वारा आयोजित कैंप में हिस्सा लेने पहुंची, उसने इस कैंप में अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने आयोग को अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। यहां यह कैंप महिलाओं के अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आयोजित किया गया था। महिला मध्य प्रदेश महिला आयोग की मुखिया ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला और उसके पति को बंधुआ मजदूर बनाना चाहते थे, लेकिन जब महिला ने इनकार किया तो इन लोगों ने उसकी नाक काट दी।












Click it and Unblock the Notifications