Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र: कुएं के पानी से नहाने पर तीन दलित बच्चों को बेल्ट से पीटा, नंगा कर गांवभर में घुमाया

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव में दलित बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। कुएं में नहाने की वजह से तीन दलित बच्चों को बेल्ट से पीटा गया। उन्हें नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 Dalit boys in Maharashtra allegedly stripped, beaten, paraded naked for swimming in village well

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक घटना 10 जून की है। जलगांव के वाकडी गांव में एक कुएं में मातंग समाज के तीन बच्चे नहा रहे थे। उन्हें कुंए में नहाते देख गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया और बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। गांववाले इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने तीनों बच्चों को बिना कपड़े के पूरे गांव में घुमाया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गांव के कुछ लोग तीनों बच्चों को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीट रहे हैं। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि ये घटना लोगों की विकृत मानसिकता को दर्शाती है। पुलिस इस मामले में 1 शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला दर्ज किए जाने के बाद पीड़ित पक्ष पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+