दिल्ली एम्स में नहीं भर्ती हैं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, डॉक्टरों ने किया मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन
सोशल मीडिया पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के अस्वस्थ होने का दावा किया जा रहा था। साथ ही ये भी कहा गया कि वो दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। हालांकि अब एम्स प्रशासन ने इस बात का खंडन किया है। साथ ही उनके पीए ने दलाई लामा को स्वस्थ बताया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (एम्स दिल्ली) के अधिकारियों ने रविवार को स्पष्ट किया कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। इस सब विषय में जो भी खबरें आ रहीं, वो फर्जी हैं। हालांकि कुछ सूत्रों ने कहा कि उन्होंने संस्थान के डॉक्टरों से परामर्श किया था।

इससे पहले दिन में उनके निजी सचिव चिमी रिगजिन ने धर्मशाला में कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता मेडिकल जांच के लिए दिल्ली में थे। दलाई लामा लगातार सर्दी से पीड़ित थे, चिंता की कोई बात नहीं है और वो अगले दो-तीन दिनों में धर्मशाला वापस आ जाएंगे।
आपको बता दें कि दलाई लामा, तिब्बती बौद्ध परंपरा में एक सर्वोच्च महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। भारत में एक शरणार्थी का जीवन तब से जी रहे हैं, जब से उन्हें 1959 में एक विद्रोह के बाद तिब्बत से पलायन करना पड़ा था। तिब्बत की स्वायत्तता और तिब्बतियों के धार्मिक अधिकारों सहित तिब्बती संस्कृति की सुरक्षा के लिए चीन के साथ बातचीत के लिए राजनयिक दृष्टिकोण का आह्वान करते हैं। हालांकि, चीन बार-बार दलाई लामा को मानने से इनकार करता है।
दलाई लामा तिब्बत की स्वतंत्रता की बात बार-बार कहते रहते हैं। उनको भारत ने शरण दे रखी, जिस पर भी चीन हमेशा एतराज जताता रहता है। कई बार तो उसने दलाई लामा की जासूसी के लिए लोगों को लगाया।












Click it and Unblock the Notifications