Daily Political Roundup: मालदीव के मंत्रियों के निलंबन से लेकर TMC कार्यकर्ता की हत्या तक, जानें दिनभर का हाल
Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, बांग्लादेश में हुए आम चुनाव ने भारत में सरगर्मियां तेज कर दी। उधर, पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने निशाना साधा।
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना से विपक्षी दलों के गुट 'INDIA' में दरार नजर आने लगी है। ऐसे में बीजेपी ने भी कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी का समर्थन किया है। बड़ी खबर ये रही कि टीएमसी पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आइए जानते हैं पूरे दिनभर का पॉलिटिकल अपडेट...

टीएमसी पार्टी कार्यकर्ता की हत्या
बरहामपुर-मुर्शिदाबाद के टीएमसी नेता बिप्लब कुंडू का दावा है कि बहरामपुर में अज्ञात हमलावरों ने पार्टी कार्यकर्ता सत्यन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह एक दुखद घटना है। सत्यन चौधरी एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ हमारी पार्टी के स्थापना काल से ही जुड़े हुए थे। मुझे उम्मीद है कि पुलिस इसकी तह तक पहुंचेगी और निष्पक्ष जांच होगी।
पीएम की लक्षद्वीप यात्रा पर विवाद
पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर, विदेश मामलों के विशेषज्ञ अभिजीत अय्यर-मित्रा कहते हैं, "यह सब इसलिए शुरू हुआ, क्योंकि भारतीय ट्विटर टिप्पणीकारों ने पीएम की लक्षद्वीप यात्रा की तुलना मालदीव के प्रतिकार के रूप में करना शुरू कर दिया, जो कि नहीं था। भारत में पर्यटन के विकास का मालदीव से या मालदीव की प्रतिक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है। जब मालदीव ट्विटरवासी भारतीय ट्विटरवासियों से लड़ रहे हैं, तो असली सवाल यह है कि मालदीव सरकार के सदस्यों ने इस सब में शामिल होने का फैसला क्यों किया ? क्योंकि भारतीय ट्विटरवासी भारत सरकार नहीं हैं। सरकार की भागीदारी पूरी तरह से एक अलग खेल है। सवाल यह है कि भारतीय उच्चायोग ने इसे क्यों उठाया? इसे स्वयं राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा सक्रिय रूप से निपटाया जाना चाहिए था।
मालदीव के 3 मंत्री निलंबित
मालदीव सरकार ने रविवार को अपने तीन मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद निलंबित कर दिया। निलंबित मंत्रियों में मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद शामिल हैं।
बांग्लादेश चुनाव में मतदान समाप्त, गिनती जारी
विपक्ष द्वारा बहिष्कार के बीच बांग्लादेश के आम चुनाव खत्म हो गया। अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बांग्लादेश के चुनाव अधिकारियों ने रविवार को वोटों की गिनती शुरू कर दी। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शरीफुल आलम ने बताया कि मतगणना शुरू हो गई है। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी), जिसकी रैंकें बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों से नष्ट हो गई हैं, ने एक आम हड़ताल का आह्वान किया है और जनता से आग्रह किया है कि वह "दिखावटी" चुनाव में भाग न लें।
टीएमसी पर BJP का वार
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना का समर्थन किया। पूनावाला के अनुसार, अधीर रंजन "राज्य की सबसे पुरानी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। "टीएमसी का मतलब है 'तालिबानी मानसिकता और संस्कृति', और इसकी पुष्टि कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक अधीर रंजन चौधरी ने की है।












Click it and Unblock the Notifications