दादरी हत्याकांड कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी: अल्पसंख्यक आयोग
नोएडा। गोमांस की अफवाह को लेकर हुए दादारी हत्याकांड किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। इस बात का खुलासा अल्पसंख्यक आयोग की फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कुछ नए तथ्य पेश किए हैं जिसके आधार पर यह दावा किया गया है। आपको बताते चलें कि पिछले महीने दादरी के बिसहाड़ा गांव में अखलाख नाम के एक शख्स की बीफ खाने की अफवाह के चलते हत्या कर दी गई थी।

फरीदा के मुताबिक अखलाक पर हमला उस वक्त किया गया जब वो सो रहे थे। गांव के किसी भी मुसलमान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह की वारदात होने वाली है। उन्होंने कहा है कि लोगों के अंदर जुनून भरा था जिससे साफ जाहिर है कि उन्हें उकसाया गया था। फरीदा का मानना था कि यह घटना एक परिवार के खिलाफ नहीं बल्कि एक पूरे समुदाय के खिलाफ थी।












Click it and Unblock the Notifications