दादरी हत्याकांड में एक और खुलासा: अखलाक के घर से मिला मीट बकरे का नहीं गाय का था
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के दादरी में अखलाक की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अखलाक के घर पर जो मीट का सैंपल लिया गया था उसकी जांच रिपोर्ट आ गयी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह साबित हो गया है कि अखलाक के घर में गाय का मीट ही बना था। जया बच्चन भी खाती हैं गाय और सूअर का मीट तो क्या उनकी हत्या कर दूं
आपको बताते चलें कि बीफ खाने की खबर फैलने के बाद पिछले साल सितंबर में भीड़ ने अखलाक (50) के घर पर हमला बोल दिया था। जिसमें उसकी की मौत हो गई थी। इस हमले में अखलाक का बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना की जांच के दौरान अखलाक के घर से बरामद मीट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। मथुरा की लैब से उसकी जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें बरामद मीट के मटन होने की बजाय गोमांस होने की पुष्टि की गई है।












Click it and Unblock the Notifications