जया बच्चन भी खाती हैं गाय और सूअर का मीट तो क्या उनकी हत्या कर दूं: अमर सिंह
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मांस को लेकर देश भर में छिड़े विवाद पर अब समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है। गोमांस पर हो रही राजनीति के आड़े अमर सिंह ने सपा सांसद (राज्यसभा) जया बच्चन पर निशाना साधा है। मंगलवार को मिर्जापुर में अमर सिंह ने कहा कि गोमांस खाने पर किसी की हत्या नहीं होना चाहिए। अमर सिंह ने आगे कहा कि जया बच्चन तो गाय और सूअर दोनों का मांस खाती हैं तो क्या मैं उनकी हत्या कर दूं।

आपको बता दें कि अमर सिंह नवरात्रि के पावन मौके पर मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने गये थे। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में देश की राजनीति के लिए विकास मुद्दा नहीं रह गया है बल्कि गोमांस और आरक्षण पर बहस छिड़ी हुई है।
अमर सिंह ने बताया कि ग्लासगो में एक प्रतिनधिमंडल में वह जया बच्चन के साथ गए थे। वहां जया बच्चन ने गाय और सूअर का मांस मंगवाया और मुझसे भी खाने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। समाजवादी पार्टी से ही सांसद रह चुके अमर सिंह ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं, जो दोनों खाते हैं, लेकिन उनकी हत्या थोड़े ही कर देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications