CPI में बड़ा बदलाव, डी. राजा बने पार्टी के नए महासचिव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्यसभा के सांसद डी. राजा को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। वे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने वाले एस. सुधाकर रेड्डी का स्थान लेंगे। पार्टी से सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में डी राजा को महासचिव बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

D Raja elected as New General Secretary of CPI

2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी के महासचिव सुधाकर रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। सीपीआई के एक नेता ने बताया कि 18 से 20 जुलाई तक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई थी।

इस बैठक में लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हुई। साथ ही नए महासचिव के चुनाव के मुख्य एजेंडे पर भी बात हुई। सीपीआई नेता ने कार्यकारिणी की बैठक में रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनको पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक से पहले ही डी. राजा का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया था जिसपर मुहर लगनी शेष थी।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद सुधाकर रेड्डी ने दिया था इस्तीफा

सुधाकर रेड्डी ने साल 2012 में भाकपा महासचिव का पदभार संभाला था। ये उनका तीसरा कार्यकाल थी। अभी इस कार्यकाल में दो साल शेष थे लेकिन इसके पहले ही उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। माना जा रहा है कि इसको लेकर सुधाकर रेड्डी पर काफी दबाव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+