Cyrus Mistry Death: कार चला रहीं अनाहिता पंडोले को अस्पताल से मिली छुट्टी
साइरस मिस्त्री की कार चला रहीं अनाहिता पंडोले को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मिस्त्री मौत मामले में पालघर पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल किया है।

इस वर्ष सितंबर में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई थी। मिस्त्री की कार अनाहिता पंडोले चला रहीं थीं। हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं, जिन्हें मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें गुरुवार की शाम को छुट्टी दे दी गई।
मामले में महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने पंडोले के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पंडोले का ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का पुराना इतिहास भी पाया गया है। जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अधिकारियों की मानें तो 2020 और 2022 के बीच पंडोले को 19 ई-चालान जारी किए गए थे, जिनमें से 11 तेज गति के लिए थे।
हिंदुस्तान टाइम्स की तरफ से चालान का वेरिफिकेशन भी किया गया था। इस दौरान पाया गया कि पिछले साल 9 चालान जारी किए गए थे और 17 का भुगतान किया जा चुका है। इस साल जारी किया गया एक (ठाणे में) तेज गति के लिए था, जबकि पिछले साल (पुणे और वाडा में) में ओवरस्पीडिंग के लिए दो चालान जारी किए गए थे।
पालघर पुलिस का कहना है कि सभी चालान को पंडोले के खिलाफ चार्जशीट में जोड़ा जा सकता है। वहीं, पिछले सप्ताह पुलिस ने यह भी कहा था कि पंडोले ने अपनी सीट बेल्ट भी सही तरीके से नहीं लगाईं थीं। वह मर्सिडीज चला रही थी, जो पालघर जिले में सूर्या नदी पर एक पुल की रेलिंग से टकरा गई थी। इस हादसे में पंडोले और उनके पति डेरियस घायल हो गए। जबकि हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।
पालघर पुलिस के मुताबिक साइरस मिस्त्री सहित कार में सवार सभी लोग अहमदाबाद से एक शादी से लौट रहे थे। अब तक की पूछताछ में पंडोले ने बताया है कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि टक्कर से पांच सेकंड पहले तक, कार को 100 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जा रहा था। पंडोले ने कार को कंट्रोल करने के लिए तुरंत प्रभाव से 3.5 सेकंड पहले ब्रेक मारा था, जिससे गति घटकर 89 किमी प्रति घंटा हो गई थी। और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
ये भी पढ़ें- शातिर किलर आफताब, श्रद्धा की हत्या के बाद पालघर पहुंचा तो किसी को नहीं लगने दी भनक, पड़ोसियों ने खोले ये राज
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications