खान सर का सरकार को खुला चैलेंज! कोचिंग विवाद के बीच खुद जारी किया नया वीडियो, क्या बोले फैजल खान?

Khan Sir New Viral Video: पटना में शिक्षा की दुनिया से जुड़ा एक विवाद अब सिर्फ दो कोचिंग संस्थानों की लड़ाई नहीं रह गया है। पिछले कुछ दिनों में इस मामले में इतने मोड़ आए हैं कि हर नए दिन के साथ एक नया सवाल खड़ा हो रहा है। पहले कोचिंग के बाहर हंगामा और फायरिंग की खबर आई, फिर एक बड़े कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिखे लोग खान सर के सुरक्षा गार्ड निकले, जिन्होंने पूछताछ में कई अहम बातें बताईं।

मामला अदालत तक पहुंचा तो दूसरी तरफ प्रशासन की नजर खान सर की कोचिंग पर पड़ गई और फायर सेफ्टी को लेकर नोटिस की खबर सामने आ गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खान सर का एक वीडियो अब इस विवाद में नया मोड़ ले आया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या खान सर सरकार को चैलेंज कर रहे हैं? पहले जानते हैं विवाद के बारे में विस्तार से...

Khan Sir New Viral Video

कोचिंग विवाद से शुरू हुई कहानी

पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले दो बड़े नामों, खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग, के बीच विवाद उस समय चर्चा में आया जब दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगीं। हालात तब ज्यादा बिगड़ गए जब खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हंगामे और तोड़फोड़ के आरोप लगे। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की और जांच का दायरा बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:

रौशन आनंद समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रौशन आनंद और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप था कि वे उस समूह का हिस्सा थे जिस पर संस्थान के बाहर हंगामा करने और नुकसान पहुंचाने का शक जताया गया था। गिरफ्तारी के बाद यह मामला पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बहस देखने को मिली।

वायरल वीडियो ने बदली पूरी तस्वीर

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब ज्ञान बिंदु की ओर से जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दो लोग हथियार से गोली चलाते दिखाई दिए। बाद में जांच में सामने आया कि वीडियो में नजर आने वाले दोनों लोग खान सर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गार्ड थे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच कई नए सवाल खड़े हो गए और पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल कर लिया।

आत्मरक्षा का दावा

फायरिंग को लेकर खान सर ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई थी। उनका कहना था कि संस्थान और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरा महसूस हुआ था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। खान सर ने यह भी कहा कि घटना को एकतरफा तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।

गार्ड्स की गिरफ्तारी और बयान

फायरिंग के वीडियो की जांच के बाद दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों गार्डों ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसी दावे के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। पुलिस अब फायरिंग के आदेश, घटना की परिस्थितियों और सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

कोर्ट से मिली राहत

मामले के कानूनी पहलू भी तेजी से आगे बढ़े। खान सर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया। बाद में अदालत से उन्हें अंतरिम राहत मिली, जिसके चलते तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लग गई। हालांकि पुलिस जांच अभी भी जारी है और मामले से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Khan Sir New Viral Video

फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

फायरिंग विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि खान ग्लोबल स्टडीज को लेकर एक और खबर सामने आ गई। जांच के दौरान संस्थान में फायर सेफ्टी से जुड़ी कुछ कमियों की बात सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संबंधित विभाग की ओर से नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने को कहा गया है। यदि तय समय के भीतर जरूरी बदलाव नहीं किए जाते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

अब वायरल हो रहा नया बयान

इसी बीच सोशल मीडिया पर खान सर का एक और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, "कोचिंग बंद करा देंगे, पहली बात ये कि कोचिंग आप बंद करा देंगे, आपका सरकार है, आपके पास पॉवर है, नियम कानून है, डीएम-एसपी हैं, आप बंद करा देंगे। लेकिन हम आपसे पूछते हैं, कोचिंगवा आप दिए थे क्या? दोबारा चालू कर लेंगे।"

वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि वीडियो पुराना हो सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था और उस समय खान सर किस मुद्दे पर बात कर रहे थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो कब का है इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी वजह से वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में खान सर के पीछे KGS लिखा हुआ दिख रहा है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो उनके कोचिंग का हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+