Womens World Cup History: सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

Womens World Cup History: महिला टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 26 रनों से धूल चटाकर धमाकेदार शुरुआत की है। सोफिया गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 179 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में विंडीज टीम 153 रन ही बना सकी। इस शानदार जीत में 56* रनों की कड़क पारी खेलने वाली भारती फुलमाली और 4 विकेट चटकाने वाली श्रेयंका पाटिल जीत की असली हीरो रहीं।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में होगी रनों की बारिश (Womens World Cup History)

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस साल कई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। वहीं इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे दिग्गज बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं जिन्होंने इस बड़े मंच पर रनों का अंबार लगाया है। आइए एक नजर डालते हैं महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाली दुनिया की टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर। जिन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ी है।

Womens World Cup

डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड): 1,501 रन

न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेबी हॉकले महिला क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित नामों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 118 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4,064 रन बनाए। वर्ल्ड कप के मंच पर उनका प्रदर्शन और भी निखर कर सामने आया। उन्होंने विश्व कप के 45 मैचों में 42.88 की बेहतरीन औसत और 57.16 के स्ट्राइक रेट के साथ रिकॉर्ड 1,501 रन बनाए। वे आज भी इस सूची में शीर्ष पर काबिज हैं।

लॉरा वोल्वार्ट (साउथ अफ्रीका): 1,328 रन

दक्षिण अफ्रीकी टीम की मौजूदा कप्तान लॉरा वोल्वार्ट आधुनिक क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। हाल के समय में उनके बल्ले से निकले रनों ने उन्हें इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। वोल्वार्ट ने अब तक केवल 24 वर्ल्ड कप मैचों में 63.23 की असाधारण औसत से 1,328 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 82.48 का रहा है, जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

मिताली राज (भारत): 1,321 रन

भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान और पूर्व कप्तान मिताली राज इस ऐतिहासिक सूची में तीसरे स्थान पर हैं। मिताली ने अपने करियर में 38 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 47.17 की औसत और 67.67 के स्ट्राइक रेट से 1,321 रन जोड़े। उनके खाते में दो शतकीय पारियां भी दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 109 रन रहा है। मिताली का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटरों के लिए आज भी एक बड़ा बेंचमार्क है।

IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे? क्या है टॉस का टाइम
IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे? क्या है टॉस का टाइम

जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड): 1,299 रन

अपने दौर में इंग्लैंड की बल्लेबाजी का मुख्य स्तंभ रहीं जेनेट ब्रिटिन इस सूची में चौथे स्थान पर आती हैं। उन्होंने विश्व कप के 36 मैचों में 43.30 की औसत से कुल 1,299 रन बनाए। 60.4 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाली ब्रिटिन के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में 4 शतक दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 138 रन रहा है।

V Vikramraju: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दिग्गज अंपायर का निधन, IND-AUS मैच में दिया था ऐतिहासिक फैसला
V Vikramraju: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दिग्गज अंपायर का निधन, IND-AUS मैच में दिया था ऐतिहासिक फैसला

शार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड): 1,231 रन

इंग्लैंड क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में से एक शार्लोट एडवर्ड्स पांचवें स्थान पर हैं। महज 16 साल की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाली एडवर्ड्स ने 1997 के वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 173 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर अपने विश्व कप सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 30 वर्ल्ड कप मैचों में 53.52 की औसत से 1,231 रन बनाए।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का बदला टाइम, अब कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का बदला टाइम, अब कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+