Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शातिर किलर आफताब, श्रद्धा की हत्या के बाद पालघर पहुंचा तो किसी को नहीं लगने दी भनक, पड़ोसियों ने खोले ये राज

Aftab amin poonawala reached Palghar after killing Shraddha, no one got a clue, neighbors revealed this secret

Shraddha murder case: आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी प्रेमिका और लिवइन पॉटनर श्रद्धा वॉकर की जिस कूरता से हत्‍या की उसके पीछे उसका जल्‍लाद दिमाग था। गला घोंट कर उसकी हत्‍या करने के बाद शरीर के 35 टुकड़े करके उसको ठिकाने लगाने वाला आफताब एक शातिर किलर था। ऐसा इसलिए क्‍योंकि श्रद्धा की हत्या के बाद वो अपने महाराष्‍ट्र स्थित पालघर के घर में पहुंचा था और वो वहां कुछ दिन रहा भी लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। उसके पड़ोसियों ने कुछ ऐसे ही चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।

15 दिन पहले ही गया था अपने पालघर वाले घर

15 दिन पहले ही गया था अपने पालघर वाले घर

दरअसल, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका श्रद्धा वाकर की हत्‍या के बाद उसका प्रेमी 28 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला पालधर के वसई में 15 दिन पहले गया था। जहां उसका परिवार पिछले 20 सालों से रह रहा था।

चेहरे पर नहीं दिखी एक शिकन

चेहरे पर नहीं दिखी एक शिकन

पुलिस जब आफताब को अरेस्‍ट करने के बाद पुलिस उसके घर वालों की तलाश करने के लिए पालघर पहुंचे तो पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि वो 15 दिन पहले ही वो यहां आया था। पड़ोसियों ने बताया श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद वो यहां आया लेकिन उसके चेहरे और हाव भाव से कुछ भनक नहीं लगी।

बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल नॉर्मल थी

बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल नॉर्मल थी

वो हमेशा की तरह नजर आ रहा था, उसके चेहरे पर ना ही कोई खौफ था और ना ही कोई शिकन थी। उसने सभी से सामान्‍य तरीके से ही पहले की तरह बात की। उसकी बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल नॉर्मल थी इसलिए किसी को अंदाजा तक नहीं लगा कि वो किसी की हत्‍या करके आया है।

शातिर किलर आफताब अमीन पूनावाला

शातिर किलर आफताब अमीन पूनावाला

जिस तरह से आफताब अपने जानने वालों के सामने भी सामान्‍य रहा, उससे साफ है कि वो शातिर किलर है। अगर ये श्रद्धा की हत्‍या के जुर्म का राज नहीं खुलता तो वो और ना जानें कितनी श्रद्धा की जल्‍लादों की तरह हत्‍या कर देता।

अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर' से आया था ये आइडिया

अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर' से आया था ये आइडिया

बता दें पुलिस को दिए बयान में आलताफ ने कबूला है कि श्रद्धा उसे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी जिससे तंग आकर उसने उसका गला घोंट कर हत्‍या कर दी और उसकी बॉडी के 35 टुकड़े करके फ्रीज में रख दिया और मेहरौली के बाहर जंगलों में और अन्‍य जगहों पर एक-एक करके लेकर जाकर ठिकाने लगा दिया। उसने ये भी कबूला उसे ये हत्‍या करके शरीर के टुकड़े करने का आइडिया एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'डेक्सटर' से आया।

पूरे परिवार को मुंबई में शिफ्ट कर दिया

पूरे परिवार को मुंबई में शिफ्ट कर दिया

बता दें 15 दिन पहले पालघर जाकर उसने अपने पूरे परिवार को मुंबई में शिफ्ट कर दिया। उसके पड़ोसियों और सिक्‍योरिटी गार्ड ने बताया कि उन्‍होंने कहा बेटों की नौकरी की वजह से वो सब मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+