23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में दिखेगा असर

Cyclonic Storm Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) बंगाल की खाड़ी में एक संभावित चक्रवाती तूफान के आने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें यह तूफान 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में आ सकता है। इसकी वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित होंगे।

इसकी साथ ही, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक एक अवदाव में तब्दील होने, तथा 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है।

Cyclonic Storm

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडमान सागर के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंच सकता है।

नतीजतन, 23 से 25 अक्टूबर तक इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। स्थानीय मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अपनी गतिविधियां बंद कर दें और आसन्न तूफान के प्रकोप से बचने के लिए 21 अक्टूबर से पहले तट पर लौट की सलाह दी है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने स्थिति की गंभीरता के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर से ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। महापात्र ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया, "तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी बारिश हो सकती है। इस अवधि की तीव्रता 20 से 30 सेमी और कुछ स्थानों पर 30 से अधिक भी हो सकती है।"

हवा की गति और समुद्री परिस्थितियां
बुलेटिन में पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश का आशंका है। 23 अक्टूबर की शाम से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक इन हवाओं के तेज़ होने की उम्मीद है, जो 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+