Cyclone Yaas: CM ममता ने किया 'कंट्रोल सेंटर' का दौरा, 38 ट्रेनें रद्द, 10 बड़े अपडेट्स
नई दिल्ली, 25 मई। चक्रवाती तूफान 'यास' ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस वक्त ओडिशा में पारादीप में तेज़ हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्वी तटीय इलाकों में दस्तक देगा। इसी बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने लंबी दूरी की दक्षिण और कोलकाता जाने वाली 38 यात्री ट्रेनों को 29 मई तक रद्द कर दिया है। वो यात्रियों के पैसे लौटाने के लिए भी तैयार है। आईजी कोस्ट गार्ड का कहना है कि यास चक्रवात के लिए हमारी तैयारियां इतनी ज्यादा है कि किसी इंसान की मृत्यु नहीं होगी। फिलहाल ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
Recommended Video

आइए जानते हैं तूफान के बारे में दस बड़े अपडेट
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में खुद 'चक्रवात यास' के कंट्रोल सेंटर का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया।
- IG कोस्ट गार्ड ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 19 जहाज और 4 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं और अंडमान में भी हमारे जहाज तैयार है,नेवी-वायुसेना के जहाज भी पूरी तरह से रेडी है।
- ओडिशा के एडीजी वाई.के.जेठवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 81,661 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है।

ओडिशा में भारी वर्षा होने की आशंका
- साइक्लोन के कारण पारादीप पत्तन न्यास (पीपीटी) ने अपना परिचालन बंद किया है।
- बुधवार को ओडिशा में भारी वर्षा होने की आशंका है इसलिए यहां रेड अलर्ट जारी है।
- मेदिनीपुर, बालासोर, भद्रक के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है इसलिए तटीय इलाकों को खाली कराया गया है।

38 यात्री ट्रेनें रद्द
- पूर्वी मिदनापुर के लोगों को चक्रवात शिविर में भेजा गया है।
- पारादीप में तेज हवाओं के साथ हाई टाइड्स हो रहा है।
- इंडियन रेलवे ने दक्षिण और कोलकाता जाने वाली 38 यात्री ट्रेनों को 29 मई तक रद्द कर दिया

भारी बारिश की आशंका
'यास' के कारण 27 मई को बंगाल के मालदा, दार्जिलिंग, दिनाजपुर, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, सिक्किम, बांकुरा, पुरुलिया, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications