Cyclone Vayu का असर, इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका, Yellow अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'वायु' उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है, यह 13 जून को सौराष्ट्र पहुंचेगा लेकिन इसका असर अभी से ही देखने को मिल रहा है, गुजरात से पहले महाराष्ट्र, केरल में बारिश शुरू हो गई गई है, भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो सकती है, यही नहीं उसने कहा है कि आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बारिश होगी और बिजली कड़केगी।

केरल के कई इलाकों में तो भारी बारिश आज हुई

केरल के कई इलाकों में तो आज भी भारी बारिश हुई है, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में अरब सागर से उठने वाला चक्रवाती तूफान गति पकड़ सकता है, हवाओं की स्पीड 110-120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

 साइक्लोन का असर मॉनसून पर

साइक्लोन का असर मॉनसून पर

विभाग ने कहा कि साइक्लोन के प्रभाव की वजह से मौसम में ये बदलाव हुआ है, साइक्लोन की वजह से मॉनसून की एक्टिविटी अगले 3-4 दिन कमजोर पड़ सकती है और दिल्ली तक मॉनसून जुलाई के पहले हफ्ते तक आ सकता है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

गुजरात में तूफान के मदद्दे नजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस पर नज़र बनाए हुए हैं, NDRF के अलावा अन्य सभी एजेंसियां लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं।

 गुजरात सरकार

गुजरात सरकार

मालूम हो कि गुजरात सरकार ने समुद्री इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया है। सरकार ने लोगों से समुद्री इलाकों को खाली करने के लिए कहा है। प्रशासन समुद्री इलाकों में जाकर लोगों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। सीएम रूपाणी ने समुद्री इलाकों में अपने 10 मंत्रियों को पहुंचने के निर्देश दिए हैं। करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की चुनौती है। इसके लिए 700 राहत शिविर बनाए गए हैं।

तूफान से निपटने के लिए हुए हैं पुख्ता इंतजाम

तूफान से निपटने के लिए हुए हैं पुख्ता इंतजाम

तूफान के बारे में बात करते हुए आईसीजी रीजनल ऑपरेशन एंड प्लानिंग ऑफिसर कमांडेंट वी. डोगरा ने कहा कि हमारी सभी यूनिट तैयार हैं, अगर कोई मछुआरा या पोत समुद्र में पाया जाता है, तो हम उन्हें वापस बंदरगाह पर भेज रहे हैं, मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर क्षेत्र के सभी मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वो समुद्र में ना जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+