Cyclone Tauktae: उत्तर प्रदेश-राजस्थान में भी होगा तौकते तूफान का असर, 19 मई से आंधी-पानी का खतरा

Cyclone Tauktae: उत्तर प्रदेश-राजस्थान में भी होगा तौकते तूफान का असर, 19 मई से आंधी-पानी का खतरा

नई दिल्ली, 18 मई: देश के दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते भीषण हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। महाराष्ट्र और अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में कहर ढा रहे है चक्रवाती तूफान तौकते का असर अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिखने वाला है। आने वाले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में तूफान तौकते का असर तो आज से यानी 18 मई से ही दिखने लगेगा। वहीं उत्तर प्रदेश में तूफान तौकते का असर 19 मई को दिखने की संभावना है। दोनों राज्यों को तौकते से अलर्ट रहने को कहा गया है। 19 मई को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: गुजरात की ओर मुड़ा चक्रवाती तूफान, मुंबई में भारी बारिश, अब तक 10 की मौत
    Cyclone Tauktae

    मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि 18 मई की सुबह ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

    मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 घंटे में यूपी और राजस्थान में कई इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसी तूफान की वजह से पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाएंगा। दोनों राज्यों में 18 से 20 मई यानी दो दिनों तक बारिश और आंधी-पानी की संभावना है।

    राजस्थान पर मौसम विभाग ने क्या कहा?

    मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान का असर ज्यादातर दक्षिण राजस्थान के इलाकों में होने वाला है। अधिकतर जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने कहा है कि इन इलाकों में 200 एमएम से भी अधिक बारिश की संभावना है। वहीं इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलेंगी।

    उत्तर प्रदेश पर मौसम विभाग ने क्या कहा है?

    यूपी के आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को कहा है कि यूपी में भी तौकते तूफान का असर दिखने वाले है। 19 मई से लेकर 20 मई तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। अगले 24 घंटे में तूफानी हवाएं चलेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+