Cyclone Tauktae:तौकते का असर, अरब सागर से निकाले गए 26 शव, लापता 61 लोगों की तलाश जारी
Cyclone Tauktae:तौकते का असर, अरब सागर से निकाले गए 26 शव, लापता 61 लोगों की तलाश जारी
मुंबई, 20 मई: चक्रवाती तूफान तौकते की तबाही के बाद अरब सागर में डूबे बार्ज P305 से 26 शवों को निकाले गए हैं और 61 लापता लोगों की तलाश जारी है। लापता हुए लोगों में से 26 लोगों के शवों को अरब सागर से निकालकर तट पर लाया गया है और इनकी मौत की पुष्टी हो चुकी है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे भारतीय नौसेना के कमोडोर अजय झा ने कहा कि शवों को बुधवार (19 मई) की सुबह तट पर लाया गया और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उन्हें मुंबई बंदरगाह पुलिस को सौंप दिया गया है। ये सारे शव मुंबई तट से 50 से 60 नॉटिकल मील्स में पाए गए हैं। नौसेना (नेवी) के अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों में P305 सवार लगभग 50 लोग और एक अन्य पोत टग बोट वरप्रदा पर सवार कम से कम 11 लोग शामिल हैं। नौसेना ने कहा है कि तलाशी अभियान कम से कम तीन दिन और जारी रहेगा।
Recommended Video

रिपोर्ट की मुताबिक मंगलवार की शाम तक लगभग 630 लोगों को बचा लिया गया था। पहले इस बात की जानकारी सामने आई थी कि बार्ज पी305 पर 273 लोग सवार थे। लेकिन ओएनजीसी ने बाद में कहा है कि बार्ज पर सिर्फ 261 लोग ही सवार थे। इस रेस्क्यू मिशन में इंडियन नेवी के 5 जहाज लगाए गए हैं। इसके अलावा हेलिकॉप्टर्स और कोस्ट गार्ड्स की भी मदद ली जा रही है।
डीजी शिपिंग के अनुसार बार्ज पर सवार सभी क्रू-मेंबर ने लाइफ जैकेट्स पहनी है। इसलिए ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि जो भी लोग लापता हैं, वह समुद्र में कहीं न कहीं उतरा रहे होंगे।
मुंबई के कुल 4 वेसल्स के लिए फिलहाल 3 दिनों तक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी रहेगा। ये चारों वेसल्स बॉम्बे हाई में ओएनजीसी के एक ऑफशोर प्लेटफॉर्म्स को सही करने में लगे हुए थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications