Cyclone Tauktae Live: P-305 में लापता लोगों की तलाश जारी, 49 शव बरामद
नई दिल्ली, 20 मई। चक्रवाती तूफान Tauktae ने गुजरात, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी नुकसान किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस तूफान का रूख अब हरियाणा की ओर हो गया है, इस कारण राज्य में भारी बारिश की आशंका है, इसी वजह से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video
Cyclone Tauktae: अब तक 12 से ज्यादा लोगों की Death, जानिए ताजा Update | वनइंडिया हिंदी

तौकते साइक्लोन से जुड़ी पल-पल का अपडेट पढ़ें यहां:-
LIVE Feed
IMD साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने कहा है कि अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाडी में एक और तक्रवाती तूफान बन रहा है। 22 को लो प्रेशर और 23 को डिप्रेशन शुरू होगा। यह 24-25 मई को चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इसका नाम 'यास' है। 26 मई की शाम से ओडिशा पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू हो जाएगी।
मौसम वैज्ञानिक आर. के. जेनामनी के मुताबिक अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाडी में एक और तक्रवाती तूफान बन रहा है। जिसका 22 मई को लो प्रेशर और 23 मई को डिप्रेशन शुरू होगा। यह 24-25 मई को चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इसका नाम 'यास' है। 26 मई की शाम से ओडिशा पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू हो जाएगी।
भारतीय तटरक्षक महानिरीक्षक केआर सुरेश ने बताया कि 2017 में चक्रवात ओखी के बाद भारत को तौकते सहित 15 चक्रवाती तूफानों का सामना करना पड़ा। ओखी के बाद तटरक्षक बल की तरफ से एक नई मानक संचालन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप 14 चक्रवाती तूफानों में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications