Cyclone Sitrang: चक्रवात सितरंग बांग्लादेश में ला सकता है भूस्खलन, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Cyclone Sitrang: चक्रवात सितरंग बांग्लादेश में ला सकता है भूस्खलन, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Cyclone Sitrang IMD advisory: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि चक्रवात सितरंग ने रविवार शाम को बंगाल की खाड़ी के ऊपर गति पकड़ ली और सोमवार को एक भीषण चक्रवाती तूफान में तेजी होने की संभावना है। मंगलवार की सुबह ये चक्रवाती तूफान सितरंग बांग्लादेश में तिनकोना द्वीप और सैंडविप बरिसल के पास भूस्खलन ला सकता है। मौसम कार्यालय के चक्रवात निगरानी विभाग के प्रभारी आनंद कुमार दास ने कहा, सितरंग कुछ घंटों के लिए लैंडफॉल के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान रहेगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

Cyclone Sitrang IMD advisory

IMD एडवाइजरी: जानिए किन इलाकों में रहेगा चक्रवाती तूफान का असर

-आईएमडी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लैंडफॉल के दौरान पश्चिम बंगाल तट पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे से अधिक की हवा की गति और बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर सुंदरबन क्षेत्र पर भी पड़ेगा, जो लैंडफॉल प्वाइंट के करीब है।

-मौसम विभाग ने कहा कि 5-6 मीटर तक की ज्वार की लहरों से पश्चिम बंगाल में उत्तर और दक्षिण 24 परगना के निचले इलाकों और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में अत्यधिक तेज हवाओं और भारी बारिश होगी। इसकी के साथ इन इलाकों में बाढ़ की आशंका भी है।

-आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा, ''हमने पश्चिम बंगाल में तीन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जो दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर हैं। इन क्षेत्रों में और तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में, सोमवार को हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक चली जाएगी । मंगलवार को लैंडफॉल के दौरान इन जिलों और पूरे सुंदरबन क्षेत्र में हवा की गति 60 से 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।"

-आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा, चक्रवात सितरंग 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ बांग्लादेश तट को पार करेगा। चक्रवात के मामूली से गंभीर होने की आशंका है। हम किसी और गहनता की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

-मौसम ब्यूरो ने कहा कि पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में संपत्ति और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। निचले इलाकों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण स्थानीय भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

- पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने मछली पकड़ने पर पूरी तरह रोक लगाने की सलाह दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+