Cyclone Senyar: चक्रवात को लेकर आई बड़ी खबर, तीन राज्यों पर मंडराया तूफान का खतरा, गाइडलाइन जारी
Cyclone Senyar: भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार को साइक्लोनिक तूफ़ान 'सेन्यार' में बदल गया और दोपहर में इसके इंडोनेशिया के तट पर पहुंचने की संभावना है।
IMD ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में 10 kmph की स्पीड से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा, और तेज़ होकर एक साइक्लोनिक तूफ़ान सेन्यार में बदल गया और आज, 26 नवंबर, 2025 को 0530 बजे IST पर मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे नॉर्थईस्ट इंडोनेशिया के ऊपर केंद्रित था।' खास बात यह है कि मलक्का स्ट्रेट नॉर्थईस्ट हिंद महासागर के अंडमान सागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर के साउथ चाइना सागर को जोड़ता है।'

इसी कारण अंडमान और निकोबार आइलैंड, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, यह सिस्टम गहरे दबाव से चक्रवाती तूफ़ान में बदल चुका है और इसके आज दोपहर के आसपास तट से टकराने (लैंडफॉल) की संभावना है।
तेज बारिश और हवाएं चलने की आशंका (Cyclone Senyar)
लैंडफॉल के दौरान तेज बारिश और 70-90 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसमी मॉडल यह संकेत दे रहे हैं कि सिस्टम आगे चलते हुए उत्तर या उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ सकता है, इसलिए सटीक लैंडफॉल स्थान और तीव्रता पर निगरानी बनी हुई है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा, तटीय क्षेत्रों में समुद्र की ऊंची लहरें, निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान जैसी स्थितियों की आशंका है, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया भी जा रहा है।
हाई अलर्ट और सुरक्षा उपाय (Cyclone Senyar)
IMD ने मछुआरों को दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर के अशांत समुद्री क्षेत्रों से दूर रहने की सख़्त चेतावनी जारी की है और जो नावें समुद्र में हैं उन्हें तुरंत तट पर लौटने को कहा गया है। तटीय राज्यों और द्वीपीय प्रशासन को राहत-बचाव दल तैनात रखने, निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और बिजली, संचार तथा पेयजल जैसी ज़रूरी सेवाओं के लिए बैकअप व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों के लिए जारी हुए ये निर्देश (Cyclone Senyar)
- मौसम विभाग (IMD) और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट और सलाह पर ध्यान दें।
- तटीय क्षेत्रों, द्वीपों, समुद्री इलाकों से दूरी बनाकर रखें।
- आवश्यक सामान - खाना, दवाई, पावर बैंक, टॉर्च - पहले से तैयार रखें।












Click it and Unblock the Notifications