Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ी सर्दी, 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत. में अब सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है बीते 24 घंटे में देश के कई राज्यों में तापमान गिरा है, जिसकी वजह से ठंडक बढ़ गई है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले दो -तीन दिनों तक कई राज्यों में कंपकपी का दौर शुरू हो सकता है, इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान शून्य के नीचे पहुंच चुका है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अब आने वाले दिनों में गहरा कोहरा देखने को मिल सकता है।

आईएमडी के मुताबिक वैसे आज दिल्ली में मौसम ड्राई रहेगा, तो वहीं अधिकतम तापमान 23-24°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C के ही बीच रहने का अनुमान है,। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है, आज भी कई जगहों पर ये चार सौ के पार है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -491AQI
- शादीपुर, दिल्ली -497 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -481 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -474 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 488 AQI
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी (Aaj Ka Mausam)
आईएमडी के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में रात और सुबह के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। राजस्थान के सीकर, चूरू और बीकानेर में तापमान 4 डिग्री के आसपास भी जा सकता है।

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के आसार (Aaj Ka Mausam)
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी में लगातार बर्फबारी होने के आसार है , कश्मीर में तो अभी से ही कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे है जबकि तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में साइक्लोन सेन-यार का खतरा बना हुआ है, जिसकी वजह से आज भी यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

चार राज्यों में होगी भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।












Click it and Unblock the Notifications