सरकार खुदाई से नहीं, बल्कि स्विस बैंक से सोना निकाले: मोदी

उन्होने तमिलनाडु सरकार को विश्वास दिलाया कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो हम तमिलनाडु के लोगों के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत देश की सबसे चर्चित घटना से की। जो कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हजार टन सोने की खोज में खुदाई किया जाना है। मोदी ने कहा कि पिछले दिनों उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में एक साइक्लोन आया। जितनी उम्मीद की जा रही थी, उतना विनाश नहीं हुआ, क्योंकि देश में इस समय परिवर्तन का तूफान आने वाला है जो कि देश को बदल कर रख देगा। जिसके सामने कोई भी तूफान नहीं टिक पा रहा है।
मोदी आज शाम 6 बजे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications