Cyclone Nisarga: तूफान के जाने के बाद मुंबई में बारिश जारी, हवा की गुणवत्ता में आया सुधार

रायगढ़, धुले, नंदुरबार, नासिक जिलों में अलग-थलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा और ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सातारा जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है: IMD

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र के तटों पर टकराया है। जिससे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। टकराने के बाद तूफान निसर्ग कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह धीरे-धीरे और कमजोर होगा। निसर्ग तूफान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से होते हुए नासिक की तरफ बढ़ गया है। निसर्ग तूफान ने मुंबई को छोड़ते हुए दक्षिण में रायगढ़ की तरफ लैंडफॉल किया। मुंबई में किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है। निसर्ग से अब नासिक, धुले और नंदुरबार जिलों पर असर पड़ने की संभावना है। तटीय महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में संपंत्ति को काफी नुकसान हुआ है। तूफान के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली में अलर्ट जारी किया गया है। नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की टीमें तैनात की गई हैं।

जानिए तूफान से जुड़े हर अपडेट को

mumbai

LIVE Feed
Jun 04, 2020, 4:22 PM IST

स्काईमेट के अनुसार, निसर्ग तूफान के कारण महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। इस तूफान का असर पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ सटे छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार पर भी हो सकता है। यहां कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।
Jun 04, 2020, 3:44 PM IST

तूफान निसर्ग अब कमजोर पड़ता जा रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से उत्तरी महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
Jun 04, 2020, 3:24 PM IST

निलर्ग तूफान से मुंबई पर सकारात्मक असर भी दिखा है। यहां की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।
Jun 04, 2020, 3:05 PM IST

स्काईमेट के मुताबिक, निसर्ग तूफान 3 जून को महाराष्ट्र के रायगढ़ के करीब से टकराने के बाद आगे निकल गया और कमजोर हो गया। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। इसके अलावा इससे मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हुई है।
Jun 04, 2020, 2:56 PM IST

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में भी 5 जून को भारी बारिश के आसार हैं- मौसम विभाग
Jun 04, 2020, 2:53 PM IST

उत्तर पश्चिमी भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ धूल भरी हवाएं चलेंगी- मौसम विभाग
Jun 04, 2020, 2:53 PM IST

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश / गरज के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है- मौसम विभाग
Jun 04, 2020, 2:17 PM IST

मुंबई में बीते तीन घंटों के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज देखी गई है। अगले 3 घंटों के दौरान भी मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है- मौसम विभाग
Jun 04, 2020, 1:05 PM IST

रायगढ़: कल आए चक्रवाती तूफान निसर्ग के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम अलीबाग में राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
Jun 04, 2020, 12:45 PM IST

मुंबई शहर के कई इलाकों की मुख्य सड़कों पर बारिश के कारण गुरुवार सुबह पानी भर गया था। इसपर बीएमसी का कहना है कि उन्हें केवल तीन जगह पानी भरने के बारे में पता चला और बाद में वहां से पानी हटा दिया गया।
Jun 04, 2020, 12:12 PM IST

मुंबई के कालानगर इलाके में बारिश हो रही है।
Jun 04, 2020, 11:54 AM IST

महाराष्ट्र के मुंबई के सियोन इलाके में बारिश के कारण पानी भर गया है।
Jun 04, 2020, 11:29 AM IST

पुणे में तेज हवा बारिश के कारण मंगलवार रात से लाइट नहीं आ रही है।
Jun 04, 2020, 11:09 AM IST

मुंबई के ठाणे में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज ठाणे का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Jun 04, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई में बारिश हो रही है। कांदिवली की कुछ तस्वीरें।
Jun 04, 2020, 9:51 AM IST

महाराष्ट्र के रत्नागिरी ने एनडीआरएफ की टीम बहाली कार्य कर रही है।
Jun 04, 2020, 9:36 AM IST

मुंबई के मराइन ड्राइव पर लोग सुबह की सैर के लिए निकले।
Jun 04, 2020, 9:18 AM IST

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें राहत कार्य के लिए रायगढ़ गई। महाराष्ट्र में कुल 20 टीमें तैनात हैं, 7-7टीमें रायगढ़ और मुंबई में राहत कार्य के लिए काम कर रही हैं: NDRF के महानिदेशक सत्य प्रधान
Jun 04, 2020, 8:47 AM IST

पुणे के जिला कलेक्टर जयश्री कटारे ने कहा, इस तूफान के कारण 3 जून को दो लोगों की मौत हुई है। वहीं जो जानवरों की भी बिजली का झटका लगने से मौत हो गई।
Jun 04, 2020, 8:46 AM IST

निसर्ग चक्रवाती तूफान के कारण पुणे जिले में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।
Jun 04, 2020, 8:40 AM IST

श्रीवर्धन में बिजली आपूर्ति की बहाली का काम शुरू हो गया है।
Jun 04, 2020, 8:39 AM IST

डीप डिप्रेशन पश्चिम विदर्भ (महाराष्ट्र) में 4 जून, 05.30 बजे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया।
Jun 04, 2020, 8:37 AM IST

महाराष्ट्र में तूफान के कारण मुंबई के हुतात्मा चौक पर एक पेड़ जड़ से उखड़ गया।
Jun 04, 2020, 8:09 AM IST

'निसर्ग' चक्रवाती तूफान की बुधवार को महाराष्ट्र में दस्तक के बाद मध्यप्रदेश की सरकार भी सतर्क हो गई है। इंदौर और उज्जैन में अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 04, 2020, 6:30 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे में साइक्लोन से भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या।
Jun 04, 2020, 6:30 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे में साइक्लोन से भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या।
Jun 04, 2020, 6:30 AM IST

निसर्ग तूफान के कारण पुणे में 2 लोगों की मौत, जबकि 3 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं कई घरों को भारी नुकसान हुआ है।
Jun 04, 2020, 1:14 AM IST

निसर्ग तूफान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से होते हुए नासिक और मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ गया है। निसर्ग तूफान ने मुंबई को छोड़ते हुए दक्षिण में रायगढ़ की तरफ लैंडफॉल किया। मुंबई में किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है। तटीय महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में संपंत्ति को काफी नुकसान हुआ है।
Jun 04, 2020, 1:13 AM IST

तूफान निसर्ग कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह धीरे-धीरे और कमजोर होगा। निसर्ग से अब नासिक, धुले और नंदुरबार जिलों पर असर पड़ने की संभावना है।
Jun 04, 2020, 1:11 AM IST

तूफान का मुंबई के लिए खतरा लगभग खत्म हो चुका है. रायगढ़ के अलीबाग, मुरुद और श्रीवर्धन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए जहां 100-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रहीं थीं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+