पूर्वोत्तर राज्यों में मंडराया 'मोरा' का खतरा, तबाही से बचने को चेतावनी जारी
'मोरा' एक चक्रवाती तूफान है, जो कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाला है।
नई दिल्ली। आने वाले 24 घंटे ओडिशा के लिए काफी भारी हो सकते हैं इसलिए मौसम विभाग ने यहां के लोगों को संभलकर रहने की चेतावनी दी है क्योंकि ओडिशा को बंगाल की खाड़ी में उठने वाला समुद्री तूफान 'मोरा' परेशान कर सकता है।
विभाग के मुताबिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की आशंका है।
खास बातें
- 'मोरा' एक चक्रवाती तूफान है, जो कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाला है।
- ये तूफान 6 घंटे से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
- इस तूफान की वजह से मानसून केरल से पहले पूर्वोत्तर भारत में दस्तक देगा।
- जिसके कारण 30 मई को दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना है।
- इस बारिश का असर अरुणाचल और नागालैंड में भी होगा और वहां भी बारिश हो सकती है।
- विभाग ने मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications