अगर कम उम्र में नहीं मरना चाहते तो जरूर करें यहां क्लिक...

लगातार आठ से नौ घंटे की ड्यूटी वाले इंसान को हर घंटे करीब 5-10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए।

बेंगलुरू। आजकल दौड़ती भागती जिंदगी में इंसान के ऊपर काफी तनाव रहता है, पारिवारिक समस्याओं का तो हल थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन काम के तनाव को आप थोड़ी सी सावधानी से कम करके गंभीर बीमारियों को आसानी से रूखसत कर सकते हैं, यह कहना है ह्दयरोग विशेषज्ञों का।

हाल ही में इस विषय में एक प्रेस गोष्ठी बेंगलुरू में हुई जिसमें कहा गया कि हाल ही देश की कई नामी-गिरामी हस्तियां कम उम्र में दिल के दौरे की शिकार हुई हैं, जिनके बारे में जब रिसर्च की गई तो पता चला कि ये वो लोग थे, जो 9-10 घंटे लगातार ऑफिस में काम करते थे और गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।

लाइफ में अपने लिए ही वक्त नहीं

डॉक्टरों के मुताबिक इंसान की लाइफ स्टाइल काफी चेंज हो गई है, वो लाइफ को खूबसूरत बनाने के लिए सबकुछ कर रहा है , लेकिन शायद लग्जरी लाइफ का सपना देखने वालों के लिए, लाइफ में अपने लिए ही वक्त नहीं है, जिसके कारण वो तनाव और कम उम्र में गंभीर रोगों का शिकार हो रहे हैं इसलिए डॉक्टरों ने कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं, जिन्हें अपनाकर इंसान अपनी लाइफ को थोड़ा कूल कर सकता है।

जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करें

क्योंकि डॉक्टरों का मानना है कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हम तभी सक्केसफूल हो सकते हैं जब हम अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करें।

ये दिशा निर्देश डॉक्टर मनीष जैन( एशियन अस्पताल) की ओर से दिए गए हैं...

  • लगातार आठ से नौ घंटे की ड्यूटी वाले इंसान को हर घंटे करीब 5-10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए।
  • इस ब्रेक के दौरान इंसान को थोड़ा वॉक करना चाहिए और थोड़ा खाना-पीना चाहिए।
  • इससे इंसान की बॉडी और ब्रेन दोनों का फायदा होता है और तनाव में कमी मिलती है।
  • तनाव कम होगा तो इंसान के पास डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारियां भटकेगी भी नहीं।
  • ब्रेक के दौरान स्मोकिंग से बचें।
  • ब्रेक के दौरान आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
  • इन सबके अलावा इंसान को खुश रहना चाहिए और ये सोचना चाहिए कि प्रयास इंसान के हाथ में हैं, परिणाम नहीं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+