Cyclone Mocha को लेकर अलर्ट, रात 8.30 बजे से बनेगा चक्रवात, बदल जाएगा मौसम
Cyclone Mocha Update: 'मोचा' चक्रवात की हर हरकत पर मौसम विभाग की निगरानी जारी है। इस तूफान के बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी से मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

पिछले कुछ दिनों से देश में अजीब मौसम देखने को मिल रहा है। अप्रैल लास्ट और मई के शुरुआती दिनों में लगातार बारिश के बाद अचानक पलटे मौसम ने दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सर्दी का अहसास दिला दिया। ऐसे में अब तेज चक्रवात 'मोचा' आने जा रहा है, जो फिर से आंधी और बारिश लाएगा।
साइक्लोन मोचा को लेकर मौसम विभाग ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि आज (शनिवार) यानी 6 मई को रात साढ़े आठ बजे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनेगा। इसी के साथ मौसम विभाग (IMA) ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
बंगाल के दक्षिणी पूर्व में लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। IMD ने बताया कि आज (6 मई) शाम से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनेगा, जिसके 8 मई सुबह तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित करने की संभावना है। जिसके बाद यह चक्रवात मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा।
इसके 9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी में एक गहरा दबाव में केंद्रित होने की संभावना है। ऐसे में यह 9 मई के बाद चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा तो लगभग उत्तर की ओर बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग इस चक्रवात की गहनता से निगरानी कर रहा है।
Recommended Video
हालांकि चक्रवात की दिशा क्या होगी इसकी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, मोचा तूफान के एक्टिव होने के बाद मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक बार फिर बारिश का दौर शनिवार (6 मई) के बाद से शुरू हो सकता है।
आईएमडी के अनुसार रविवार से बुधवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ तेज रफ्तार हवा चलने के भी संकेत दिए हैं। इस चक्रवात से पश्चिम बंगाल और ओडिशा प्रभावित होंगे, जिसको लेकर दोनों ही राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में इस तूफान के असर से मौसम में सामान्य बदलाव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications