Cyclone Mocha: 160 Km/घंटे तक हो सकती है चक्रवात मोचा की रफ्तार, 8 राज्यों में होगी आफत की बारिश

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक तूफान ने भाप लेना शुरू कर दिया है और आज यानी बुधवार शाम तक एक चक्रवात में तेजी आने की उम्मीद है।

Cyclone Mocha

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र लगातार उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि मौसम प्रणाली धीरे-धीरे 11 मई की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान और 12 मई की सुबह दक्षिण पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी में एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगी। हवा की गति 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवात मोचा की वजह से उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के समुद्री तट पर तेज हवाएं चलेंगी। गुरुवार को यह चक्रवाती तूफान और ताकतवर होगा। कई जगह समुद्री तट पर भारी बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने दिया है। अंडमान में बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने समुद्री तट के किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

12 मई की शाम को बदलेगा रास्ता (Cyclone Mocha)
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि तूफान के 12 मई के आसपास बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी ने अपने बयान में कहा कि 'मोचा' चक्रवात की वजह से 11 मई तक खाड़ी द्वीपों में भारी वर्षा होने और 12 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में आफत की बारिश के आसार (Cyclone Mocha Rain)
चक्रवात मोचा के असर के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और आफत की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मछुआरों, छोटे जहाजों, नाविकों और ट्रॉलरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्री इलाकों से दूरी बनाए रखें।

चक्रवात की तैयारियों पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कही यह बात
Cyclone Mocha: चक्रवात मोचा को लेकर तैयारियों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार स्थिति को संभालने के लिए तैयार है। सीएम बनर्जी ने कहा कि अगर कुछ अलग परिस्थितियां आती हैं, तो हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे, क्योंकि चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार तक जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+