Cyclone Mocha: मौसम विभाग ने चक्रवात को लेकर जारी किया अलर्ट, आज ले सकता है गंभीर रूप
Cyclone Mocha: मौसम विभाग की ओर से साइक्लोन मोचा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों, नाविकों से कहा गया है कि वह समुद्र तट पर वापस लौट आएं।

Cyclone Mocha: भारतीय मौसम विभाग ने साइक्लोन मोचा को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज मोचा साइक्लोन काफी खतरनाक रुप ले सकता है, यह बांग्लादेश-म्यांमार के तट पर पहुंच रहा है।
मौसम विभाग की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि एससीएस मोचा 12 मई को रात 2.30 बजे बंगाल की खाड़ी के मध्य पहुंच चुका है जोकि पोर्ट ब्लेयर से 520 किलोमीटर दूर है।
बता दें के कि साइक्लोन मोचा को यह नाम यमन ने दिया है और इसे लाल सागर में स्थित बंदरगाह के नाम पर रखा गया है, जहां से दुनियाभर को कॉफी के बारे में पता चला था।
साइक्लोन मोचा की बात करें तो गुरुवार की रात को बंगाल की खाड़ी में यह गंभीर रूप धारण कर रहा है। फिलहाल यह पोर्ट ब्लेयर से 510 किलोमीटर दूर है, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से 1050 किलोमीटर दूर है और म्यांमार से 970 किलोमीटर दूर है।
मौसम के हालात के चलते त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, असम में रविवार को बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय राहत और आपदा की 8 टीमों को यहां तैनात किया गया है। जबकि 200 बचावकर्मियों को भी जमीन पर अलर्ट रहने को कहा गया है। 100 बचावकर्मी स्टैंडबाई पर हैं।
मौसम विभाग ने मछुआरों, नाव चालकों आदि से कहा है कि वह बंगाल की खाड़ी, नॉर्थ अंडमान सागर में रविवार तक ना जाएंग। जो लोग मध्य बंगाल की खाड़ी में हैं या नॉर्थ अंडमान सागर में हैं, वह वापस तट पर लौट आएं।
बुधवार को भारतीय कोस्ट गार्ड ने भी मछुआरों को अलर्ट जारी किया था। उन्हें सुझाव दिया गया था कि वह समुद्र के किनारे वापस लौट आएं। साथ ही लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की भी सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में तेज बारिश के चलते लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications