Cyclone Mocha 2023 updates: 'मोचा' का होगा आज लैंडफॉल, भारत-बांग्लादेश और म्यांमार में हाई अलर्ट

Cyclone Mocha 2023: चक्रवात सिद्र के बाद से 'मोचा'को सबसे शक्तिशाली तूफान कहा जा रहा है, जिसने नवंबर 2007 में बांग्लादेश में 3,000 से अधिक लोगों की जान ली थी।

Cyclone Mocha 2023 updates:

Cyclone Mocha 2023 updates: बंगाल की खाड़ी मे उठा चक्रवात 'मोचा' ने अब खतरनाक रूप धारण कर चुका है, इसकी वजह से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दलों को तैनात किया गया है और आज भी ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज ये चक्रव्रात म्यांमार और बांग्लादेश में लैंडफॉल करने जा रहा है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

ऐसा अनुमान किया गया है कि ये तूफान म्यांमार के पश्चिमी रखाइन तट पर कॉक्स बाजार में आज दिन के 12 बजे के आसपास लैंडफाल कर सकता है और इसी वजह से बांग्लादेश के तटीय इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। तो वहीं पश्चिमी बंगाल और ओडिशा में इस तूफान से बचने के लिए सारे एहतियातन कदम उठाए गए हैं।

जानिए इससे जुड़े अभी तक के बड़े अपडेट्स

  • ये साइक्लोन काफी शक्तिशाली बताया जा रहा है, जिससे जल प्रलय और भूस्खलन होने की आशंका है, कहा जा रहा है ये नार्मल तूफान से 8 से 12 फीट ज्यादा ताकतवपर है।
  • बांग्लादेश में लोगों को सचेत करते हुए प्रधान मंत्री हसीना ने चेतावनी दी कि चक्रवात बिजली और गैस की आपूर्ति को बाधित कर सकता है इसलिए लोग थोड़ा सजग रहें।
  • जिस वक्त तूफान आएगा, उस वक्त समुद्र में काफी तेज हवाएं चलेंगी और इन हवाओं की गति करीब 240 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है।
  • मौसम विज्ञानियों ने कहा कि ये तूफान बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती कॉक्स बाजार जिले को सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकता है , जहां दस लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं।
  • बांग्लादेशी अधिकारियों ने कॉक्स बाजार में 190,000 और चटगांव में लगभग 100,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
  • तो वहीं म्यमार में भी तूफान को लेकर अलर्ट जारी है। विश्व खाद्य विभाग ने कहा कि उसने करीब एक महीने के लिए उन लोगों के लिए भोजन और राहत सामग्री तैयार की है जो कि प्रभावित एरिया से सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाए गए हैं।
  • म्यांमार के रखाइन राज्य में कम से कम 10,000 लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+