Cyclone Mocha 2023 : क्या होता है 'लैंडफॉल'? क्यों होता है ये खतरनाक?
Cyclone Mocha 2023 Updates: ओडिशा के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम, एएसआर, अनाकापल्ली, एलुरु, उभया गोदावरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Landfall Kya Hota Hai: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'मोचा' को काफी खतरनाक माना जा रहा है। भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि ये तूफान म्यांमार और बांग्लादेश में लैंडफॉल करने जा रहा है। अब सवाल उठता है कि आखिर क्या होता है 'लैंडफॉल'? चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारें में।
'लैंडफॉल' का मतलब ही होता है जमीन पर गिरना, मतलब कि जब तूफान जमीन पर बारिश और हवा के रूप में गिरना शुरू कर दे तो इसे 'लैंडफॉल' कहते हैं। इस दौरान भयंकर बारिश और तेज हवाएं चलती है। हवाओं की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाती है। जिसकी वजह से भूस्खलन, बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और जान-माल का खतरा बन जाता है, कभी कभी तूफान के कारण हाई टाइड की भी स्थिति बन जाती है। इसलिए इस दौरान काफी सावधानियां बरतनी की जरूरत होती है।
आपको बता दें कि तूफना मोचा की सक्रियता काफी बढ़ गई और वो 160 किमी प्रति घंटा के हिसाब से आगे बढ़ रहा है इससे आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि ये कितना शक्तिशाली है। इस तूफान के कारण बंगाल,ओडिशा, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड , अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल और आंध्रा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन का असर आज के बाद समाप्त हो जाएगा। बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दलों की तैनाती की गई है तो वहीं दीर्घा में 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है।
ये तो हुई भारत की स्थिति तो वहीं इस तूफान के कारण बांग्लादेश और म्यांमार में हाई अलर्ट है। हजारों की संख्या में लोगों को तटीय इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आज दोपहर के आसपास मोचा म्यांमार के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरेगा। इससे निपटने के लिए दोनों देशों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।











Click it and Unblock the Notifications