गोपालपुर तट पर पहुंचा फेलिन, तटवर्ती इलाकों में 1000 सैनिक तैनात
मौसम विभाग ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि यह चक्रवात अगले छह घंटे तक गंभीर चक्रवात की श्रेणी में आयेगा। उसके बाद थोड़ा हलका पड़ेगा और अगले 18 घंटे बाद ही ऐसी स्थित बन पायेगी कि राहत कार्य शुरू किया जा सके।
बिहार में सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। डॉक्टरों की टीमें ओडिशा व आंध्र प्रदेश जाने के लिये तैयार की जा रही हैं।
हवा की रफ्तार 220 से घट कर 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। जैसे जैसे चक्रवात अंदर के इलाकों में प्रवेश करेगा, हवा की रफ्तार कम होती जायेगी।
ओडिशा में श्रीकाकुलम के तटीय इलाकों में 30 लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि राहत कार्य में जुटी टीमें बचाव कार्य में भी जुटी हुई हैं।
चक्रवात के चलते समुद्र में 3.5 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटीय इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस चुका है। चक्रवाती तूफान फेलिन के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती इलाके में शनिवार को सेना के 500 जवानों को तैनात कर दिया गया। चक्रवाती तूफान फेलिन के शनिवार रात तटों से टकराने की आशंका है।
एक वक्तव्य के अनुसार आंध्र के तटवर्ती जिलों श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम में राहत, बचाव एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पहले से तैनात अधिकारियों की सहायता के लिए सैनिकों को भेजा गया है। सैनिकों को मशीनी नौकाओं, जीवनरक्षक जैकेटों एवं जीवनरक्षक दवाओं से लैस करके भेजा गया है।













Click it and Unblock the Notifications