Cyclone Hamoon : साइक्लोन 'हैमून' ने पकड़ी रफ्तार, रामेश्वरम में भारी बारिश, जानिए सारे Updates

Cyclone Hamoon updates in Hindi: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 'हैमून' अब काफी ताकतवर हो गया है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो इस वक्त ये तूफान उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर है और इसका असर अब राज्य के कई इलाकों में भी दिखने लगा है, इसकी वजह से तमिलनाडु के रामेश्वरम में तेज बारिश शुरू हो गई है, तो वहीं ओडिशा और बंगाल में भी अलर्ट जारी है।

Cyclone Hamoon

आपको बता दें कि इस तूफान का नाम ईरान ने रखा है। ये तूफान भी 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि ओडिशा के पारादीप तट से 230 किमी दूर ये तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि ये आज दोपहर 12 बजे तक बांग्लादेश के तट से गुजर जाएगा।

दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद है

तूफान के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को हर तरह की मुसीबत से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञानी यूएस दास ने कहा कि इस तूफान के कारण अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद है, जिसकी वजह से अलर्ट जारी है।

मछुआरों को समुद्र तट में जाने से रोका गया

प्रशासन ने तूफान के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र तट में जाने से रोका गया है। हालांकि प्रत्यक्ष रूप से इस तूफान का असर ओडिशा तट पर नहीं पड़ेगा लेकिन इसकी वजह से अगले दो तीन दिन तक ओडिशा में मौसम खराब रहेगा।

क्यों आते हैं चक्रवात?

साइक्लोन या चक्रवात का नाम लेते ही इंसान के जेहन में भारी बारिश की तस्वीर घूम जाती है। दूर से अगर आप देखेंगे तो ये तूफान आपको इंग्लिश का U अक्षर जैसा लगेगा।

बहुत बारिश होती है और तेज हवाचलती हैं

दरअसल ये कम दवाब वाली गर्म हवा के चारों ओर एक चक्र है जो कि जब ये किसी ठंडी चीज से टकराता है तो ये भयंकर तूफानों में तब्दील हो जाता है, जिससे बहुत बारिश होती है और तेज हवाएं चलती हैं और इसमें इतना दम होता है कि ये एक इंसान को भी उड़ाकर ले जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+