Gulab Cyclone Affected Areas : पहले से कमजोर पड़ा 'गुलाब', आंध्र प्रदेश, बिहार-मुंबई में अलर्ट हुआ जारी

Gulab Cyclone Affected Areas : पहले से कमजोर पड़ा 'गुलाब', आंध्र प्रदेश-बिहार-मुंबई में अलर्ट हुआ जारी

नई दिल्ली, 27 सितंबर। चक्रवाती तूफान 'गुलाब' रविवार देर रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी थी, जिसके बाद ये कमजोर हो गया है। ये फिलहाल आंध्र प्रदेश में कलिंगपटनम और ओडिशा में गोपालपुर के पास स्थित है, जिसके कारण आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कई हिस्सों में 'चक्रवात गुलाब' के कारण भारी वर्षा जारी है। कई सड़कें जलमग्न हैं, कुछ इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है।

चक्रवाती तूफान गुलाब की ताज़ा जानकारी (Gulab Cyclone Updates)

Recommended Video

    Cyclone Gulab: Andhra Pradesh से Bihar में हाई अलर्ट, PM Modi ने CMs से की बात | वनइंडिया हिंदी
    आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

    आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

    हालांकि एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह से राज्य में स्थिति सुधराने में लगी हुई है। सुशांत कुमार बेहरा, टीम कमांडेंट, एनडीआरएफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तूफान के कारण दस बड़े पेड़ उखड़ गए थे और इस रास्ते को जाम कर दिया था, कुछ बिजली के खंभे भी गिरे थे, जेसीबी की मदद से उन्हें साफ किया गया. एक घंटे के भीतर संचार बहाल कर दिया गया। हम आज भी काम कर रहे हैं।

    तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

    तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

    तो वहीं मौसम विज्ञान केंद्र हैदराबाद प्रमुख डॉ के नागरत्ना ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान तेलंगाना में 30-40 किमी / घंटा से लेकर 45 किमी / घंटा तक की तेज हवाएं चलने की पूरी आशंका है और इस वजह से लोगों से अपील की गई है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

     कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात इस वक्त दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र के पास स्थित है, हालांकि ये पहले से कमजोर हुआ है और अगले 06 घंटों के दौरान ये और वीक हो जाएगा। लेकिन इसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

    अलर्ट जारी किया गया

    आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कोकंण, गोवा और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अगले 2 घंटों के दौरान नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, नदबई, भरतपुर, बयाना (राजस्थान) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

    चक्रवात 'गुलाब' अब पहले से काफी कमजोर हो गया है

    चक्रवात 'गुलाब' अब पहले से काफी कमजोर हो गया है

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट के मुताबिक चक्रवात 'गुलाब' अब पहले से काफी कमजोर हो गया है और इस वक्त तेलंगाना के उत्तर दिशा की ओर स्थित है और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान मराठवाड़ा सहित मुंबई में भारी बारिश के आसार हैं और इसका असर बिहार, पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+