Cyclone Dana: कितना खतरनाक है चक्रवाती तूफान दाना? जिसके खौफ से ओडिशा-बंगाल में 12 लाख लोगों की शिफ्टिंग
Dana Cyclone Tracker IMD: चक्रवाती तूफान 'दाना' बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अंडमान सागर से उठा साइक्लोन दाना 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को भारत में ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के दीघा समेत तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है। दाना के खौफ की वजह से ओडिशा में 10 लाख और बंगाल में डेढ़-दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
Cyclonic storm DANA: चक्रवाती तूफान दाना की वजह ओडिशा में 150 और पश्चिम बंगाल में 198 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। स्कूल-कॉलेज और होटलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पुरी में सन्नाटा पसरा है, क्योंकि श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो गई और तीन हजार पर्यटकों को भी प्रभावित इलाकों से हटाकर सुरक्षित घर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- चक्रवात 'दाना' लाएगा ओडिशा में तूफान, 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए जरूरी अपडेट

ओडिशा के स्पेशल रिलीफ ऑफिसर देव रंजन सिंह के अनुसार मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान दाना 24 अक्टूबर की मध्य रात या फिर 25 अक्टूबर की अल सुबह पुरी तट से टकरा सकता है। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवाएं चलने और तेज बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में ओडिशा ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी तटीय इलाके खाली करवाए हैं।

ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना का असर (How Much Impact of Cyclone Dana in Odisha)
पुरी मंदिर पुजारी रामकृष्ण प्रतिहारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान दाना के असर के बीच मंदिर में होने वाले सभी पूजा विधान अपने समय पर ही होंगे, लेकिन श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे 25 अक्टूबर तक नहीं आए। पुरी में कार्तिक स्नान के लिए आईं करीब पांच हजार महिलाओं को अभी हटाया नहीं गया है। उन्हें सुरक्षित जगह भेजा है।
ओडिशा मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती दाना के असर के कारण पुरी में 23 अक्टूबर से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 25 अक्टूबर को 11 इंच बारिश होने का अनुमान है। 29 में से 14 तटील जिलों में दाना तूफान का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। NDRF की 20, फायर ब्रिगेड की 178 और ओडीआरएफ की 51 टीमें तैनात की गई हैं।
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना का असर (How Much Impact of Cyclone Dana in West Bengal)
ओडिशा के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के दीघा, पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना में चक्रवाती तूफान का असर ज्यादा है। इन जगहों से करीब डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। पश्चिम बंगाल में कोस्ट गार्ड को हाई अर्ल्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ की 9 टीमें तैनात हैं। समुद्रतटीय इलाकों-दीघा और मंदारमनी खाली करा लिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव मनोज पंत के अनुसार चक्रवाती तूफान दाना को देखते हुए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। 500 क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। बुधवार तक प्रभावित इलाकों से दो लाख लोगों सुरक्षित निकालकर स्कूलों, सरकारी भवनों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications