Cyclone Biperjoy: कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद

Cyclone Biperoy Live Updates: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' का नाम इस बार बांग्लादेश ने रखा है, जिसका नाम खुशी होता है।

Cyclone Biparjoy updates in hindi: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब खतरनाक रूप में आगे बढ़ रहा है। इसकी स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके कारण गुजरात, मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि इसका रूख अभी गुजरात की ओर है और इसके कारण कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरी जिलों भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Live Cyclone Biperjoy

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 14, 2023, 4:22 PM IST

कच्छ में हो रही है बारिश

चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इलाके में बारिश हो रही है।
Jun 14, 2023, 2:18 PM IST

भुज में 17 टीमें तैनात

डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ विरल चौधरी ने कहा कि नखत्राणा और भुज में 17 टीमें तैनात की गई हैं।
Jun 14, 2023, 1:39 PM IST

सभी परिचालन बंद

चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।
Jun 14, 2023, 12:21 PM IST

कई इलाकों में मौसम बिगड़ा हुआ है

साइक्लोन का प्रभाव मुंबई में दिखना शुरू हो गया है। इस वक्त मुंबई के कई इलाकों में मौसम बिगड़ा हुआ है। समुद्र में ऊंची-ऊंची भयानक लहरें दिख रही है
Jun 14, 2023, 10:18 AM IST

ग्रामीणों को पहुंचाया जा रहा है जरूरी सामान

अमरेली के सियालबेट के ग्रामीणों तक जरूरी सामान नावों से पहुंचाया जा रहा है, इस वक्त गुजरात में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी है।
Jun 14, 2023, 10:12 AM IST

284 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया

देवभूमि द्वारका में 5,000, राजकोट में 4,000, मोरबी में 2,000, जामनगर में 1,500 से अधिक, पोरबंदर में 550, कच्छ में 14,088 और जूनागढ़ जिले में 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें 284 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
Jun 14, 2023, 9:33 AM IST

भारी बारिश होने के आसार

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस साइक्लोन से कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। जो कि सामान्य से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा होगी।
Jun 14, 2023, 8:38 AM IST

मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

द्वारका और कच्छ जिले में मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी है, यहां से तटीय इलाकों से करीब 37,794 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Jun 14, 2023, 6:22 AM IST

तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट, केंद्र सरकार ने तैयारियों की समीक्षा की

मौसम विभाग (IMD) ने तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने जिन इलाकों में सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है, उन क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा की है।
Jun 13, 2023, 8:51 PM IST

चक्रवात बिपरजोय को लेकर तैयारी पूरी

गुजरात: केंद्र ने राहत और बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं। इसके साथ ही सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की इकाइयों और संपत्तियों को जरूरत के मुताबिक मदद के लिए तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और भारत सरकार की सभी एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
Jun 13, 2023, 8:01 PM IST

चक्रवात बिपरजोय को लेकर हाई लेवल बैठक

चक्रवात बिपरजोय की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारा उद्देश्य जीरो कैजुअल्टी सुनिश्चित करना और संभावित नुकसान को कम करना है। उन्होंने कहा कि 12 जून को उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों पर तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।
https://hindi.oneindia.com/news/india/cyclone-biperjoy-live-updates-imd-landfall-rain-storm-alert-in-gujarat-maharashtra-goa-news-in-hindi-780905.html
Jun 13, 2023, 7:52 PM IST

गृह मंत्री हर्ष सांघवी का बयान

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि बिपरजोय के मद्देनजर द्वारका जिला प्रशासन ने समंदर के तट पर बसे 38 और आस-पास के 44 गांव के निचले इलाकों पर रहने वाले 4 हजार परिवारों को स्थानांतरित किया है। 138 महिलाओं की 20 तारीख से पहले डिलीवरी होनी है उन्हें उनके परिजन के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jun 13, 2023, 7:51 PM IST

गुजरात सीएम की लोगों से अपील

गुजरात सीएम भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि समय-समय पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और घर के अंदर रहें। अगर किसी को स्थानांतरित करना है तो प्रशासन का सहयोग करें।
Jun 13, 2023, 7:50 PM IST

सीएम भूपेंद्रभाई पटेल का बयान

गुजरात: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा (बिपरजॉय) को दूर करने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। आपदा प्रबंधन के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। शून्य हताहत दृष्टिकोण के साथ, राज्य सरकार ने उन्नत बचाव, राहत और पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित की है: सीएम भूपेंद्रभाई पटेल
Jun 13, 2023, 6:47 PM IST

अरावली जिले में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान 'बिपरजोय' के प्रभाव से गुजरात के अरावली जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है।
Jun 13, 2023, 6:46 PM IST

चक्रवात के मद्देनजर 69 ट्रेनेंं रद्द

चक्रवात के मद्देनजर 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 26 ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा और चक्रवात बिपरजोय की शुरुआत के संबंध में ट्रेन संचालन के मद्देनजर एहतियाती उपाय के रूप में शॉर्ट-ऑरजिनेट किया जाएगा: सुमित ठाकुर, सीपीआरओ, पश्चिम रेलवे
Jun 13, 2023, 6:39 PM IST

एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें तैनात

एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें गुजरात के कच्छ में 4, जामनगर में 2, राजकोट और देवभूमि द्वारका में 3-3, पोरबंदर, सोमनाथ, मोरबी, वलसाड और जूनागढ़ में 1-1 टीम तैनात हैं। 1 टीम दीव में भी तैनात है।
Jun 13, 2023, 6:37 PM IST

भारतीय सेना अलर्ट

भारतीय सेना ने गुजरात में तूफान के आने के बाद स्थानीय लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए खुद को तैयार किया। भुज, जामनगर, गांधीधाम, धरंगधरा, वडोदरा और गांधीनगर के साथ-साथ नलिया, द्वारका और अमरेली में बाढ़ राहत स्तंभों का पूर्वाभ्यास किया गया है और तैयार रखा गया है।
Jun 13, 2023, 6:36 PM IST

गोमती घाट की वीडियो

गुजरात: द्वारका के गोमती घाट में ऊंची लहरें उठ रही है।
Jun 13, 2023, 6:31 PM IST

अस्थायी आश्रय गृह का किया दौरा

गुजरात: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कांडला में दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा स्थापित अस्थायी आश्रय गृह का दौरा किया।
Jun 13, 2023, 6:27 PM IST

भुज तट पर पुलिस गश्त जारी

चक्रवात 'बिपारजॉय' के गुजरात तट की ओर बढ़ने के कारण पुलिस ने भुज तट पर गश्त की। इस दौरान SP, भुज पश्चिम ने बताया कि स्थानीय प्रशासन का लक्ष्य निचले इलाकों, कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को स्थानांतरित करना है। शरणस्थलों पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। 2 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान व 1400 से ज्यादा होमगार्ड तैनात किए गए हैं। हमने सभी बीच को बंद कर दिया है।
Jun 13, 2023, 6:12 PM IST

चक्रवात को लेकर वॉर रूम तैयार

मुंबई: चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर हमने वॉर रूम बनाए हैं, हम इसपर निगरानी रख रहे हैं। हमारे लगभग 2500 कार्य बल, RPF के जवान मौके पर तैनात हैं। हमने 69 ट्रेन रद्द व 30 ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट की है। वीरमगाम, राजकोट, ओखा आदि जो सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाके हैं वहां हमने माल गाड़ी को भी रद्द किया है: सुमित ठाकुर, CPRO, पश्चिमी रेलवे, मुंबई
Jun 13, 2023, 4:48 PM IST

केंद्रीय मंत्री मांडविया का दौरा

गुजरात: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांडला पोर्ट का दौरा किया।
Jun 13, 2023, 4:47 PM IST

लोगों को किया शिफ्ट

एसके मेहता, अध्यक्ष, कांडला पोर्ट, कच्छ ने बताया कि कांडला पोर्ट पूरी तरह खाली करा दिया है। यहां 1500-2000 लोग रहते थे, हमने उन्हें गोपालपुर और गांधीधाम के शरण स्थल भेजा है। कुछ लोग अपने गांव जाना चाहते थे हमने उनके लिए बस की व्यवस्था की। कोई जनहानि नहीं हुई है।
Jun 13, 2023, 4:45 PM IST

14 और 15 जून को भारी बारिश होगी

चक्रवात बिपरजोय पर डॉ. मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, IMD, दिल्ली ने बताया कि 15 जून की शाम के आसपास यह चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तटीय इलाके को पार करेगा। उस समय इसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा रहेगी, इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। 14 और 15 जून को भारी बारिश होगी।
Jun 13, 2023, 4:03 PM IST

हमें और व्यापक योजना बनानी होगी- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार और राज्यों ने इस क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। लेकिन हम संतुष्ट नहीं रह सकते क्योंकि आपदाओं ने अपना रूप बदल लिया है और उनकी आवृत्ति और तीव्रता बढ़ गई है। हमें और व्यापक योजना बनानी होगी। कई प्रकार के नए क्षेत्रों में भी आपदा का अनुभव आ रहा है। इन सभी के लिए हमें अपने आप को तैयार करना पड़ेगा।
Jun 13, 2023, 4:02 PM IST

8,000 करोड़ रुपए की तीन प्रमुख योजनाओं की घोषणा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की तीन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की।
Jun 13, 2023, 4:00 PM IST

अमित शाह की 'बिपरजॉय' पर बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'बिपरजॉय' की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्य के आठ संभावित प्रभावित जिलों के सांसद, जो चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं, वो बैठक में शामिल हुए।
Jun 13, 2023, 3:31 PM IST

समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
Jun 13, 2023, 2:52 PM IST
गुजरात

20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

गुजरात सरकार ने कहा कि अब तक प्रभावित जिलों से 20,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6,786, जामनगर में 1,500, पोरबंदर में 543, द्वारका में 4,820, गिर-सोमनाथ में 408, मोरबी में 2,000 और राजकोट में 4,031 लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+