Cyclone Biparjoy updates in Hindi : अभी कहां है चक्रवात 'बिपारजॉय'? IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Cyclone Biparjoy updates: अरब सागर में बनने वाला ये साल का पहला चक्रवात है, जिसे कि नाम बांग्लादेश ने दिया है। 'बिपारजॉय'का मतलब खुशी होता है।

Cyclone Biparjoy updates IN hindi: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब काफी शक्तिशाली हो गया है और अगले 36 घंटों में इसका विकराल रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसे लेकर नए अपडेट जारी किए हैं, जो कि निम्नलिखित हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं उन अपडेट्स को यहां।
- शुक्रवार को मौसम विभाग ने कहा कि 'बिपरजॉय' का मूवेंट अभी उत्तर दिशा की ओर है लेकिन अभी भारतीय तटों से दूर है, इसलिए अभी इसका कोई सीधा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है।
- लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से जैसे ही ये गुजरात तट के पास से गुजरेगा तो तेज हवा की गति शुरू हो जाएगी।
- ये तूफान अभी गुजरात के कोस्टल पोरबंदर जिले से करीब 870 किलोमीटर साउथ-वेस्ट पोजिशन में स्थिर है।
- इसकी वजह सौराष्ट में बारिश होने के आसार हैं इसी कारण बंदरगाहों को रिमोट वॉर्निंग सिग्नल जारी करने का निर्देश जारी हुआ है।
- मौसम विभाग कहा कहना है कि 11 जून को ये बहुत ज्यादा भयंकर होगा और इसका पहला अटैक गोवा के तटों पर होगा।
- इसके बाद ये मुंबई, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा।
- तूफान जिस वक्त तटीय इलाकों से टकराएगा उस वक्त काफी बारिश होगी और 130-140 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- फिलहाल सभी तटीय इलाकों पर अलर्ट जारी है और समुद्र की सारी गतिविधियों को रोक दिया गया है।
- मछुआरे 13 जून तक और उत्तरी अरब सागर में और 15 जून तक मध्य अरब सागर में न जाएं।
- अनुमान के मुताबिक इस तूफान का लैंडफॉल पाकिस्तान में होगा और इसी वजह से भारत के अलावा पाकिस्तान,ओमान और बांग्लादेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
- सभी राज्य सरकारों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
क्या होता है लैंडफॉल?
जब साइक्लोन बहुत शक्तिशाली होता है और सुमद्र की ओर से जमीन को टच करता है उस स्थिति को लैंडफॉल कहते है, ये स्थिति काफी भयानक होती है। इस दौरान तेज हवाएं चलती हैं और ऊंची लहरें उठती हैं, इनके कारण जान-माल का नुकसान हो सकता है इसलिए इसके बचने के लिए अलर्ट जारी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications