Cyclone Biparjoy: 67 ट्रेनें 15 जून तक रहेंगी रद्द, CSMIA अलर्ट पर, फ्लाइट्स पर भी दिखेगा असर
साइक्लोन बिपारजॉय के चलते रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साइक्लोन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपारजॉय की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। गुजरात के तटीय क्षेत्र कच्छ में तूफान का असर साफ देखा जा रहा है। मुंबई में भारी बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर से चक्रवाती तूफान के लेकर अलर्ट के बीच रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।
सोमवार (12 जून) को 67 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं 13 जून से 15 जून तक 95 ट्रेने कैंसिल की जाएंगी। वहीं दूसरी ओर पहले से ही गुजरात के कच्छ में जखाऊ बंदरगाह के पास बिपरजोय के संभावित लैंडफॉल से पहले मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बिजपारजॉय को लेकर अलर्ट है।

आईएमडी ने मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चक्रवात बिपारजॉय रविवार को तेज हो गया। ये मुंबई तट से लगभग 500-600 किलोमीटर दूर है।
सोमवार को आईएमडी ने अपने बयान में कहा कि गुजरात में देवभूमि द्वारका से लगभग 380 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवात के 15 जून को दोपहर तक गुजरात में जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र-कच्छ और पाकिस्तान के निकटवर्ती तटों को पार करने की संभावना है।
चक्रवात को देखते हुए चक्रवात बिपरजॉय को देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूरी तैयारी की गई है। CSMIA ने एक बयान में कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार सभी एहतियाती उपाय किए हैं। सभी आवश्यक उपायों का प्रबंध किया गया है। खराब मौसम की स्थिति में राहत कार्य के लिए पूरी तैयारी की गई है।
चक्रवात बिपारजॉय के चलते कई लेयर पर सुरक्षा अलर्ट है। साइक्लोन की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। ट्रेनों और फ्लाइट्स के रद्द होने की संभावना बढ़ गई है। पश्चिम रेलव ने सोमवार (12 जून) को जारी सूचना में कहा कि बिपारजॉय के चलते 67 ट्रेनें रद्द की गई हैं। मंगलवार (13 जून) से 15 जून तक साइक्लोन के चलते 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications