डगमग कांग्रेस की बागडोर संभालेंगे राहुल, CWC में होगी ताजपोशी!

नयी दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की हालत डगमगाती जा रही है। पहले लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार और फिर उसके बाद एक के बाद एक राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार ने कांग्रेस की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में अब नेतृत्व के बदलाव का मुद्दा उठने लगा है।

rahul gandhi

कांग्रेस नेता चाहते हैं कि पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब फ्रंटफुट पर आकर खेले। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन और विधानसभा चुनाव में हार और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है।

ये बैठक मंगलवार हो होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान पूरी तरह सौंपने की मांग उठ सकती है। हलांकि कांग्रेस ने इन संभावनाओं को खारिज नहीं किया है, लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन चुनाव के जरिए ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बी राहुल गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपने की बात कही हैं। वहीं पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा से राहुल को कमान सौंपने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संगठन में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+