VIDEO: करण जौहर की बेटी संग तैमूर ने किया मस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान इस वक्त सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा बच्चे हैं। फिर चाहे उनका कोई वीडियो हो या फिर कोई तस्वीर, आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होना तो तय है। जैसे हाल ही में उनका डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान इस वक्त सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा बच्चे हैं। फिर चाहे उनका कोई वीडियो हो या फिर कोई तस्वीर, आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होना तो तय है। जैसे हाल ही में उनका डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में तैमूर करण जौहर की बेटी रूही के साथ डांस करते दिखे। क्यूटनेस से भरा दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

तैमूर अली खान बॉलीवुड के बसे पॉप्यूलर स्टार किड हैं। हाल ही में से स्टार किड अपने प्लेटाइम साथी लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में गया। इस पार्टी में तैमूर के साथ उनकी मम्मी करीना नहीं थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मजे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी नैनी की गोद में तैमूर ने खूब डांस किया। पास में खड़ी रूही जौहर भी तैमूर के साथ डांस कर रहीं थीं। दोनों के डांस का ये क्यूट वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।
So cute #taimuralikhan today at #laksshya bday bash
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया है। लोग तैमूर की तारीफ में खूब कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही तैमूर के और भी कई वीडियो और तस्वीरें आई हैं। एक वीडियो में तुषार कपूर की बहन एकता कपूर उन्हें प्यार से वीरे कह रही हैं। अब जब मां वीरे हैं तो बेटा भी तो वीरे ही हुआ न। वहीं लक्ष्य कपूर के साथ एक तस्वीर में दोनों पुडिंग का मजा लेते दिख रहे हैं, जिसपर लिखा है 'वीरे दी पुडिंग'।
तुषार कपूर ने अपने बेटे लक्ष्य के लिए एक शानदार पार्टी थ्रो की थी जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स नजर आए। तैमूर अली खान, यश और रूही जौहर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचा।
ये भी पढ़ें: बोल्ड कपड़े पहनने पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब












Click it and Unblock the Notifications