बोल्ड कपड़े पहनने पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दो साल बाद आई करीना कि इस फिल्म के प्रमोशन दौरान उन्हें काफी मॉम शेमिंग का शिकार होना पड़ा। उनके कपड़ों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सवाल खड़े किए और उन्हें नसीहत दी कि एक मां को इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Kareena Kapoor Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दो साल बाद आई करीना कि इस फिल्म के प्रमोशन दौरान उन्हें काफी मॉम शेमिंग का शिकार होना पड़ा। उनके कपड़ों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सवाल खड़े किए और उन्हें नसीहत दी कि एक मां को इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इन सभी ट्रोलर्स को करीना कपूर खान ने करारा जवाब दिया है।

लोगों ने किया करीना को 'मॉम शेम'

लोगों ने किया करीना को 'मॉम शेम'

करीना कपूर ने उन सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने फैशनेबल कपड़े पहनने के लिए उन्हें ट्रोल किया। 'उड़ता पंजाब' के दो साल बाद करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' आई है। इसके प्रमोशन्स में करीना का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। वो पहले और खूबसूरत और फैशनेबल लग रहीं थीं, लेकिन कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया। इन लोगों का कहना था कि करीना अब मां बन चुकी हैं और इसिलए उन्हें ऐसे कपड़े पहनना शोभा नहीं देता।

'वो कपड़े पहनें जिसमें अच्छे लगें'

'वो कपड़े पहनें जिसमें अच्छे लगें'

इन सभी को जवाब देते हुए करीना ने कहा, 'हर किसी को वो कपड़े पहनने चाहिए जिसमें वो अच्छे लगते हैं। मेरी समझ नहीं आता कि मां वाले कपड़े क्या होते हैं। मेरा मां मॉडर्न कपड़े पहनती हैं और वो जींस-टॉप में बहुत अच्छी लगती हैं। मेरी सास जींस-टॉप और साड़ी में बराबर खूबसूरत लगती हैं। मैं ऐसी जगह से आती हूं जहां औरतों को वहीं पहनने दिया गया है जो वो पहनना चाहती हैं।'

'जब प्रेगनेंट थीं, तब भी हुई थी बातें'

'जब प्रेगनेंट थीं, तब भी हुई थी बातें'

करीना ने आगे कहा कि क्योंकि उनका अब बच्चा है, इसका मतलब ये नहीं कि वो शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन सकतीं। 'अगर आपके पास कोई कपड़ा पहनने लायक शरीर और आत्मविश्वास है, तो उसे जरूर पहनें।' करीना ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जा चुका है। 'जब मैं प्रेगनेंट थी, तब भी मेरे बारे में खूब बातें होती थीं। महिलाओं को उनकी जिंदगी के विभिन्न पड़ाव जीने दें।'

'प्रियंका, आलिया तोड़ रहीं बाधाएं'

'प्रियंका, आलिया तोड़ रहीं बाधाएं'

करीना ने फिल्मों में महिलाओं के रोल पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'पहले एक्ट्रेस को लगता था कि उन्हें हमेशा 25 साल जितना दिखना है, भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो। अब हम ऐसी मांगों पर नहीं झुकते। विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और आलिया भट्ट इन बाधाओं को तोड़ रही हैं।' करीना ने कहा कि अब एक्ट्रेस को इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि कौन क्या कह रहा है।

ये भी पढ़ें: फेमिनिज्म पर गलत बयान दे फंसीं करीना कपूर खान, ट्विटर यूजर्स ने सिखाई सही परिभाषा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+