हरदीप पुरी ने कसा तंज- ब्रांडेड जूता-मखमल का कुर्ता पहन ट्रैक्‍टर में गद्दीदार सोफे पर बैठे राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कृषि कानून के विरोध में पंजाब के मोगा में तीन दिवसीय ट्रैक्‍टर रैली की शुरुआत की। वो किसानों के साथ ट्रैक्‍टर पर बैठकर रैली में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की ट्रैक्‍टर पर बैठे तस्‍वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्‍वीरों को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जोरदार कटाक्ष किया है। हरदीप सिंह पुरी पे ट्वीट किया "ट्रैक्टरों पर गद्दीदार सोफे? ये कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है। उन्‍होंने फिर इस बात को दोहराया कि कांग्रेस का "विरोध" किसानों को गुमराह करने का एक प्रयास है।

हरदीप पुरी ने कसा तंज- ब्रांडेड जूता-मखमल का कुर्ता पहन ट्रैक्‍टर में गद्दीदार सोफे पर बैठे राहुल गांधी

Recommended Video

    Kheti Bachao Yatra : Rahul Gandhi बोले- कृषि कानून किसानों की आज़ादी छीनने का कानून | वनइंडिया हिंदी

    पुरी ने कहा "कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया 'विरोध' उन लोगों द्वारा किया गया राजनीतिक विरोध है, जिनके निहित स्वार्थ खेत के बिलों से आहत हैं। ट्रैक्टरों पर कुशन लगा सोफा कोई विरोध नहीं है ... यह हमारे किसानों को गुमराह करने के लिए 'विरोध पर्यटन' है। लेकिन किसान इतने पढ़े लिखे और बुद्धिमान हैं कि वे इस मुखौटे के पीछे सब कुछ देख सकते हैं। कांग्रेस का यह विरोध महज राजनीतिक और निहित स्वार्थों से प्रेरित है।

    रैली की तस्वीरों में देखा गया है कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर रखे एक क्रीम कलर के सोफे पर बैठे हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दूसरी ओर बैठे हैं। राहुल ने मोगा की रैली में आरोप लगाया था कि कृषि कानूनों के जरिये सरकार फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म कर रही है, इससे निजी कंपनियों को किसानों के उत्पीड़न का मौका मिलेगा। पंजाब-हरियाणा ही नहीं देश भर के किसान एमएसपी के बिना नहीं रह सकते। कांग्रेस सरकार के इस इरादे को सफल नहीं होने देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+