नोटबंदी बेअसर: 15 महीने के अंदर सर्कुलेशन में वापस लौट आया उतना ही कैश
नोटबंदी बेअसर: सर्कुलेशन में वापस लौट आई उतना ही कैश
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के शासनकाल का सबसे बड़ा फैसला था नोटबंदी। देशभर में 500 और 1000 के नोट को अचानक चलन से बाहर कर दिया गया। सरकार ने दावा किया कि इससे न केवल भ्रष्टाचार और ब्लैकमनी को रोकने में कामयाबी मिलेगी बल्कि देश को डिजिटलाइजेशन की राहत पर ले जाया जास सकेगा, लेकिन ताजा आंकड़ों से सरकार के दावों की पोल खोल दी है। देश में करेंसी का सर्कुलेशन एक बार फिर वहीं हो गया है जो नोटबंदी के पहले था। वर्तमान में देश में करेंसी का सर्कुलेशन नोटबंदी से पहले के स्तर का 99.17 फीसदी हो चुका है। ये आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पेश किए हैं।

नोटबंदी रहा बेअसर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23 फरवरी 2018 तक अर्थव्यवस्था में 17.82 लाख करोड़ रुपए सर्कुलेशन में हैं। जबकि 4 नवंबर 2017 तक ये आंकड़ा 17.97 लाख करोड़ रुपए का था। यानी नोटबंदी का करेंसी सर्कुलेशन पर कोई असर नहीं हुआ।

अर्थव्यवस्था से बाहर हो गई थी करेंसी
आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रतिबंधित करेंसी को वापस लिए जाने के बाद अर्थव्यवस्था से करीब 8 लाख करोड़ रुपए की कुल मुद्रा को वापस ले लिया था। प्रतिबंधित करेंसी की जगह नई करेंसी लाई गई। सरकार ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया, लेकिन सरकार की ये कोशिश बेअसर होती दिखी। जनवरी 2018 के बाद देश में करेंसी ट्रांजैक्शन बढ़कर 89,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कैशलेस इकोनॉमी का सपना हुआ चूर-चूर
सरकार ने नोटबंदी के दौरान दावा किया था कि इससे न केवल कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भ्रष्टाचार और कालाधन को रोकने में कामयाबी मिलेगी, लेकिन आरबीआई के ताजा आंकड़ों ने सरकार की नींद उड़ा दी है।करेंसी सर्कुलेशन का ये स्तर साबित करता है कि लोगों ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को नकार दिया है।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications