सर्वे: पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, अमरिंदर सिंह सीएम की पंसद

मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को 23 फीसदी लोगों ने पंसद किया है। वहीं कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

नई दिल्ली। पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एबीपी न्यूज और सीएसडीएस ने सर्वे किया है। पंजाब में अलग-अलग क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकली-भाजपा गठबंधन में टक्कर है इस टक्कर में कांग्रेस पार्टी बाजी मारती दिख रही है, हालांकि बहुमत पर कांग्रेस नहीं पहुंच पा रही है।

सर्वे: पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, अमरिंदर सिंह सीएम की पंसद

सर्वे में पंजाब की 117 सीटों में से कांग्रेस को 47 से 55, भाजपा-अकाली गठबंधन को 28-36 सीट और आम आदमी पार्टी को 26 से 34 सीटें दी गई हैं। माझा की 25 सीटों पर कांग्रेस को काफी बढ़त मिल रही है। माझा की 25 सीटों पर कांग्रेस को 48 फीसदी, भाजपा-अकाली गठबंधन को 22 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 14 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता में गिरावट
कांग्रेस भले भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है लेकिन वह भी बहुमत से दूर दिख रही है। मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को 23 फीसदी लोगों ने पंसद किया है। हालांकि कांग्रेस के लिए चिंता की बात ये है दिसंबर के सर्वे में अमरिंदर सिंह को 29 फीसदी लोगों ने पसंद किया था। ऐसे में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+