मिक्स में कारोबार कर रहा क्रिप्टो बाजार, जानिए शनिवार को क्रिप्टोकरेंसी का भाव

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। क्रिप्टोकरेंसी बाजार 6 नवम्बर शनिवार को मिक्स में कारोबार कर रहा है। कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.71 ट्रिलियन डॉलर पर था जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.39 प्रतिशत नीचे है। वहीं बीते 24 घंटों में कुल क्रिप्टो बाजार पर नजर डालें तो यह 112.74 अरब डॉलर रहा और यह भी 11.61 प्रतिशत नीचे आ गया।

Bitcoin

सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 87.58 अरब डॉलर है और यह 24 घंटे में कुल क्रिप्टोकरेंसी की मात्रा का 77.68 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सुबह अच्छी शुरुआत के बाद दोपहर में नीचे आ गई है। दोपहर में 2:30 बजे के आस-पास बिटकॉइन 61,028 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन की यह कीमत पिछले 24 घंटे के मुकाबले 1.88 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है।

क्रिप्टो बाजार की दूसरे नंबर पर काबिज एथेरियम ब्लॉकचेन का डिजिटल टोकन ईथर भी आज नीचे आया है। ईथर बीते 24 घंटे में 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ शनिवार दोपहर में 4,475 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

बिटकॉइन देख रही मजबूत रैली
पिछले महीने से जारी बिटकॉइन की मजबूत रैली के साथ ही इसे निजी निवेशकों के साथ ही नियामकों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। पिछले दिनों ही अमेरिकी नियामक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। वहीं इसी मंगलवार को चुनाव जीतने वाले न्ययॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने अपनी पहली तीन सेलरी बिटकॉइन में लेने की घोषणा करके डिजिटल टोकन को नए निवेशकों की नजर में काफी विश्वसनीय बनाया है। एडम्स ने न्यूयॉर्क को क्रिप्टो उद्योग का केंद्र बनाने की बात भी कही है। एरिक एडम्स ने ट्वीट में कहा "न्यूयॉर्क क्रिप्टो इंडस्ट्री और दूसरी तेजी से उभरती इंडस्ट्री का केंद्र बनने जा रहा है। बस थोड़ा इंतजार!"

न्यूयॉर्क के मेयर एडम्स के साथ ही मियामी के मेयर सुआरेज ने भी अपनी पहली सेलरी बिटकॉइन में लेने की बात कही है। मंगलवार को हुए चुनाव में सुआरेज को दोबारा मेयर चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+