CRPF ने जवानों को फेक फेसबुक प्रोफाइल से बचने की दी चेतावनी, बनाई योजना

CRPF ने जवानों को फेक फेसबुक प्रोफाइल से बचने की दी चेतावनी, बनाई योजना

नई दिल्ली। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ने अपने जवानों को नकली फेसबुक प्रोफाइल से बचने की सलाह दी है। सीआरपीएफ ने इसके लिए योजना भी तैयार कर ली है। फेसबुक क्लोनिंग के जरिए गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा बना रहता है, जिसे देखते हुए सीआरपीएफ ने अपने जवानों को फेक फेसबुक से दूर रहने की सलाह दी है। कैसे इन नकली फेसबुक प्रोफाइल से बचा जाए इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

 CRPF warns jawans of Facebook profile cloning to extract confidential information

जवानों को फेक फेसबुक प्रोफाइल से बचाने के लिए सीआरपीएफ ने ये चेतावनी जारी की है। वहीं इससे निपटने के लिए सीआरपीएफ ने योजना भी तैयार कर ली है। फेक फेसबुक प्रोफाइस के जरिए सीआरपीएफ जवानों को फंसाकर उनसे गोपनीय जानकारी निकलवाने के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे दुश्मनों के हाथों से जवानों को बचान के लिए सीआरपीएफ ने योजना तैयार कर ली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने जवानों के नकली फेसबुक प्रोफाइल को लेकर चिट्टी जारी की है। सीआरपीएफ ने कहा है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां असमाजिक तत्व लोग जवानों का नकली फेसबुक बनाकर इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इन फेक फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और गोपनीय जानकारी निकालने के लिए भी किया जा रहा है।

सीआरपीएफ की सोशल मीडिया टीम ने भी नकली प्रोफाइल को लेकर मैनुअल जारी किया है। वीडियो जारी कर जवानों को नकली फेसबुक प्रोफाइल से बचने की सलाह दी है। इतना ही नहीं बताया गया है कि कैसे नकली फोसबुक प्रोफािल का इस्तेमाल जानकारी हासिल करने के लिए किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+