नक्सलियों के गढ़ में बीमारों का इलाज करती सीआरपीएफ
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार के औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित देव थाना इलाके के गँजोई गाँव में गत दिनों सीआरपीएफ के जी/153 वीं बटालियन के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें गाँव के लोगों का इलाज किया गया।

डेंगू मच्छर से बचाव
इस क्रम में गाँव के लोगो के बीच डेंगू मच्छर से बचाव के लिए ग्रामीणों के बीच 100 मच्छरदानी भी वितरित की गईं।
मौजूद थे
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगो में - सीआरपीएफ के कमांडेंट करमा भूटिया , असिस्टेंट कमांडेंट सुमंत कुमार , सीआरपीएफ के डॉक्टर -डॉ प्रमोद कुमार , थानाध्यक्ष देव प्रमोद कुमार। मुखिया रामजी भुइया सहित कई लोग उपस्थित थे।
नक्सलवाद का सफाया
कमांडेंट करमा भूटिया ने बातचीत में कहा की ग्रामीण पुलिस को अत्याचारी न समझे, एवं नक्सल वाद के सफाये के लिए सीआरपीएफ का हमेशा तत्पर है। नक्सलवाद से विकास संभव नहीं है अतः आम जनता सीआरपीएफ को दोस्त समझ कर हाथ से हाथ मिलकर चले।
राजधानी में सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वे लोग इस तरह के कार्यक्रम बहुत सी जगह लगाते रहते हैं। इससे उनका और स्थानीय जनता का संबंध मजबूत होता है।












Click it and Unblock the Notifications