छत्तीसगढ़: 96 घंटे चली कार्रवाई में मार गिराए गए 20 नक्सली, 1 जवान शहीद

सुकमा में CRPF पर हमले के 22 दिन बाद खबर आई है कि नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।

रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने 20 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में 350 जवान हिस्सा ले रहे है। बता दें बीते महीने 24 अप्रैल को 25 CRPF जवान शहीद हो गए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ आईजी ने कहा कि पहली कोबरा बटालियन यहां तैनात की गई है।

छत्तीसगढ़: 96 घंटे चली कार्रवाई में मार गिराए गए 20 नक्सली, 1 जवान शहीद

आईजी ने कहा...

इस कार्रवाई में जहां एक जवान शहीद हुआ है वहीं दो घायल हुए हैं। बीजापुर में सीआरपीएफ के आईजी देवेन्द्र चौहान ने कहा कि सुकमा और बीजापुर की सीमा पर सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के 350 जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा करीब 96 घंटे का ऑपरेशन चलाया जिसमें 20 नक्सली मारे गए।

वापस आ गई है टीम

आईजी ने जानकारी दी कि पूरी टीम वापस आ चुकी है जबकि एक अन्य टीम गोपनीय तौर पर बड़े ऑपरेशन के लिए जंगल की ओर रवाना हो चुकी है। आईजी चौहान ने यह दावा भी किया कि पहली बार देखा गया कि नक्सली कोबरा जवान की वर्दी में मौजूद थे।

इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में बुधवार 26 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने 10 माओवादियों को मार गिराया गया था मुठभेड़ में 5 माओवादी घायल भी हुए थे।

CRPF ने कहा था...

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को CRPF पर हुए हमले के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया था कि 74वीं बटालियन की दो कंपनियां बुरकापाल से चिंतागुफा तक को जोड़ने वाली एक सड़क निर्माण में लगे लोगों को सुरक्षा देने के लिए जा रही थी।

इस ऑपरेशन में 99 जवान शामिल थे। CRPF की एक कंपनी में 100 जवानों की संख्या होती है। CRPF की ओर से कहा गया था कि लड़ाई बहुत ही भयानक थी और जवानों ने हमले का उपयुक्त जवाब दिया।

हालांकि भौगोलिक स्थितियों का फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने बल क को काफी नुकसान पहुंचाया। बयान में कहा गया था कि घटना के समय ही 24 वीर जवान शहीद हो गए और 1 जवान घायल अवस्था में रायपुर के अस्पताल में शहीद हुआ।

300-400 नक्सली थे मौजूद

कहा गया था कि सोमवार को दिन में 12.30 बजे 300-400 नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। यह हमला बुरकापाल के करीब कालपत्थर में हुआ। CRPF की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि फोर्स की ओर से जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं, हालांकि अब तक उनके शरीर नहीं मिल पाए हैं।

बयान में कहा गया था कि सभी जवानों के शरीर, रायपुर एयरलिफ्ट कर दिए गए हैं साथ ही अन्य 6 घायल जवानों को भी राजधानी के ही एक अस्पताल में भर्ती कारया गया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+