हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच CRPF के जवानों ने बर्फ की सफेद चादर पर खेले वॉलीबॉल, VIDEO देख लोगों को आई गर्मी
शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने बर्फ की सफेद चादर से ढकी जमीन पर वॉलीबॉल के खेल का आनंद लिया। जवानों ने हाड़ कंपाने वाली ठंड में खेल का आनंद लेकर गर्मी लाई।

CRPF jawans volleyball video viral: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। आम राज्यों में भी तापमान में काफी गिरावट आ गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया है। वहीं शोपियां जिला में तैनात सीआरपीएफ जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर माइनस तापमान में रह रहे लोगों को गर्मी आ रही है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने बर्फ की सफेद चादर से ढकी जमीन पर वॉलीबॉल के खेल का आनंद लिया। जवानों ने हाड़ कंपाने वाली ठंड में खेल का आनंद लेकर गर्मी लाई। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि जमीन पर बर्फ की सफेद परत है, उस पर सुरक्षाबल वॉलीबॉल खेल रहे हैं।
आमतौर पर इस तापमान में यहां रहना बेहद मुश्किल है। यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। लेकिन देश की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान यहां गर्मजोशी से वॉलीबॉल खेल रहे हैं। इनका वीडियो देखकर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है। वीडियो देखते ही लोग ठंड को भूल जा रहे हैं।
Recommended Video

सीआरपीएफ देश की सुरक्षा में मुस्तैद है। वहीं इस बीच बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आकर सीआरपीएफ के का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आईईडी का विस्फोट इतना भीषण था कि एएसआई मोहम्मद असलम के पैर के चिथड़े उड़ गए, जबकि उनके साथी जवान को घायल अवस्था बासागुड़ा के अस्पताल लाया गया।
बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के निकट नक्सलियों ने पूर्व से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। शनिवार की तड़के आईआरपीएफ 153 बटालियन के जवान क्षेत्र की सर्चिंग पर रवाना हुए थे। इसी दरमियान कैंप से कुछ ही दूरी पर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की जद में सीआरपीएफ के ASI मोहम्मद असलम का पैर आ गया और उनके पैर के चिथड़े उड़ गए।
यह भी पढ़ें- Morena news: सीआरपीएफ का एएसआई जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद, मुरैना में हुआ अंतिम संस्कार












Click it and Unblock the Notifications