इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, लिव-इन में बदला रिश्ता, CRPF जवान ने महिला ASI की कर दी हत्या

गुजरात के कच्छ जिले के एक पुलिस थाने में तैनात एक महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की शुक्रवार रात उसके लिव-इन पार्टनर ने उसके घर पर कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला शनिवार सुबह तब सामने आया जब आरोपी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान दिलीप डांगचिया ने कच्छ के अंजार पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। महिला अधिकारी की पहचान अरुणा नटूभाई जादव के रूप में हुई है, जोकि यहीं तैनात थी।

ASI Aruna Natubhai Jadav-Image Source Social Media

दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुई तीखी बहस
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि अरुणा मूल रूप से सुरेंद्रनगर की रहने वाली थी और अंजार की गंगोत्री सोसाइटी-2 में रहती थी। शुक्रवार देर रात, महिला के घर पर अरुणा और दिलीप डांगचिया के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई।

दिलीप ने गला घोंटकर कर दी हत्या
दोनों की बीच जब मामला बिगड़ता चला गया तो दिलीप ने अपना आपा खो दिया और कथित तौर पर अरुणा की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने घटना के अगली सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दिलीप मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ का जवान है और अरुणा के पड़ोस के एक गांव का निवासी है।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, लिव-इन में बदला रिश्ता
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह 2021 में इंस्टाग्राम पर अरुणा के संपर्क में आया और तब से उसके साथ रह रहा है। इस बीच, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+